फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti said her daughter did not act in Omkara on being called un Islamic

Irtika Mufti: मेरी बेटी ने फिल्म ओमकारा में नहीं किया काम, गैर-इस्लामिक कहने पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती

Sun, 27 Aug 2023 07:42 PM IST
श्याम जी. एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू Published by: श्याम जी. Updated Sun, 27 Aug 2023 07:42 PM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मुझे गर्व है कि मेरे भाई तसद्दुक ने ओमकारा को शूट किया, लेकिन इस झूठ से ज्यादा बेतुका कुछ भी नहीं है कि मेरी बड़ी बेटी ने इसमें काम किया है।
 

विज्ञापन
Mehbooba Mufti said her daughter did not act in Omkara on being called un Islamic
पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रविवार को सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि उनकी बेटी इर्तिका मुफ्ति ने ओमकारा फिल्म में काम नहीं किया। सोशल मीडिया पर महबूबा मुफ्ती की बेटी के बार में यह कोई पहला दावा नहीं है। उनकी दो बेटियों के बारे में चल रहे और भी दावे किये जा चुके हैं।

विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया यूजर इम्तियाज महमूद पर निशाना साधते हुए उन्हें दो रुपये वाला ट्रोल बताया। मुफ्ती ने कहा कि 'मुझे गर्व है कि मेरे भाई तसद्दुक ने ओमकारा को शूट किया, लेकिन इस झूठ से ज्यादा बेतुका कुछ भी नहीं है कि मेरी बड़ी बेटी ने इसमें काम किया है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की गई थी, जिसमें महबूबा मुफ्ती और उनकी बेटियों पर गैर-इस्लामी जीवन के लिए हमला किया गया था। दो तस्वीरों के साथ पोस्ट में लिखा है कि 'ये महबूबा मुफ्ती की दो बेटियां इर्तिका और इल्तिजा मुफ्ती बेटियां हैं। एक पिछले दरवाजे से आईएफडी बन गई और अब लंदन में काम कर रही है। दूसरी ओमकारा फिल्म में कर रही हैं। दोनों सामान्य जीवन जीती हैं। लेकिन महबूबा मुफ्ती चाहती हैं कि सभी कश्मीरी लड़कियां बुर्के में रहें।'


वहीं, महबूबा मुफ्ती ने कहा कि दो रुपये वाले ट्रॉल्स उनके लिए निर्देशित पेटेंट झूठ फैलाते हैं। मेरी छोटी बेटी इल्तिजा लंदन में आईएफएस अधिकारी के रूप में काम करती है। वह 2015 से कश्मीर में है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मेरे भाई तसद्दुक ने ओमकारा में सिनेमाटोग्राफर के रूप में काम किया। लेकिन इस ज्यादा बेतुका झूठ कुछ भी नहीं है कि मेरी बड़ी बेटी इर्तिजा ने इसमें काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed