फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti's big statement before the elections, said that we have always fought alone

Jammu Kashmir Elections: 'हमने हमेशा अकेले संघर्ष किया, जनता के समर्थन पर भरोसा', महबूबा मुफ्ती का बयान

Wed, 28 Aug 2024 01:19 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क,जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क,जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 28 Aug 2024 01:19 PM IST
सार

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा अकेले लड़ी है और लोगों की तकलीफें दूर करने के लिए संघर्ष करती रही है।

विज्ञापन
Mehbooba Mufti's big statement before the elections, said that we have always fought alone
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

 

विज्ञापन

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने आज एक महत्वपूर्ण बयान में कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा अकेले संघर्ष किया है। मुफ्ती ने स्पष्ट किया कि जब से PDP का गठन हुआ है। उनकी पार्टी ने लोगों की तकलीफें दूर करने के लिए अकेले लड़ा है और जनता के समर्थन पर भरोसा किया है। इस बयान ने राजनीतिक माहौल में तीखी प्रतिक्रिया और चर्चाओं को जन्म दिया है।
 

उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है। तो वे शहर में विवाह हॉल और अन्य आवश्यक सुविधाएं बनाएंगे और भीड़ को संभालने के लिए भवन और फ्लैट की व्यवस्था करेंगे।

विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर उमर अब्दुल्ला के हालिया बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने राज्यपाल के पास चपरासी के तबादले के लिए जाना पड़ा था। मुफ्ती ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को याद करते हुए बताया कि वे केंद्र में बीजेपी के साथ काम कर चुकी हैं। 12 हजार लोगों की एफआईआर वापस ली अलगाववादियों के साथ बातचीत की और सीजफायर लागू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्ती ने कहा मैं ताकतवर मुख्यमंत्री रही हूं और विधानसभा अब नगर पालिका बन गई है। हम कोई कानून पारित नहीं कर सकते। हमारी पार्टी PDP ने हमेशा एक स्पष्ट एजेंडा का पालन किया है। न कि केवल सत्ता के लिए गठबंधन किया है। 2002 में हमने कोटा प्रणाली समाप्त की सड़कें खोलीं और बातचीत की।


भाजपा सरकार के साथ गठबंधन में हमने 12 हजार युवाओं के खिलाफ एफआईआर वापस ली और अलगाववादियों से बातचीत की। कांग्रेस-एनसी गठबंधन के विपरीत जो अतीत में विनाशकारी रहा है। हम सुलह और अनुच्छेद 370 की बहाली में विश्वास करते हैं और कश्मीर मुद्दे का समाधान शांतिपूर्ण तरीकों से करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed