{"_id":"57be90a84f1c1b680cd4f74e","slug":"mehbooba-mufti-press-conference-on-kashmir-unrest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में जो मरे वो दूध लेने नहीं जा रहे थे: महबूबा मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में जो मरे वो दूध लेने नहीं जा रहे थे: महबूबा मुफ्ती
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 25 Aug 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह और महबूबा मुफ्ती
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सबसे सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि उपद्रवियों से निपटने में पेलेट गन के इस्तेमाल का विकल्प जल्द सामने लाया जाएगा।
इस मुद्दे पर गठित विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट एक-दो दिन में आ जाएगी। हालात सामान्य बनाने की कोशिशों के तहत दिल्ली से सर्वदलीय समिति जल्द कश्मीर आएगी।
देश के किसी भी हिस्से में रह रहे कश्मीरी छात्रों के लिए गृह मंत्रालय में एक नोडल अफसर नियुक्त किया जाएगा जिससे कश्मीरी छात्र सीधे संपर्क कर समस्याएं बता सकते हैं। महबूबा मुफ्ती ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जो लोग कश्मीर हिंसा में मारे गए हैं वो दूध लेने नहीं जा रहे थे।

प्रधानमंत्री मोदी कश्मीर के हालात से दुखी
गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : pti
श्रीनगर में मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता में गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र हुर्रियत समेत उन सभी से बातचीत के लिए तैयार है जो कश्मीरियत, इंसानियत और जम्हूरियत में यकीन रखते हैं।
घाटी में हाल में बीएसएफ की तैनाती पर राजनाथ ने कहा कि इसमें कोई संकेत नहीं ढूंढा जाना चाहिए। राजनाथ ने कहा कि हम जन्नत को जहन्नुम नहीं बनने देंगे।
उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति या सुरक्षा बल के जवान के मारे जाने पर पूरे देश को तकलीफ और दुख होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हालात से दुखी हैं। उन्हें लोगों की परेशानी और दुख से पीड़ा पहुंची है।

'युवाओं के हाथ में कंप्यूटर चाहिए, पत्थर नहीं'
घाटी में कर्फ्यू जारी
- फोटो : PTI
गृह मंत्री ने कहा कि कश्मीर का भविष्य ही देश का भविष्य है। कश्मीरी युवकों के भविष्य को गढ़ने की कोशिश हो रही है। जो लोग बच्चों और युवकों को पत्थर थमाते हैं, वे उनका भविष्य तबाह करना चाहते हैं।
युवकों के हाथों में कंप्यूटर होना चाहिए, पत्थर नहीं। हालात बिगाड़ने और बच्चों को पत्थर थमाने वाले लोगों की पहचान होनी चाहिए। राजनाथ ने कहा कि पत्थरबाजी में सुरक्षा बलों के 4500 से अधिक जवान भी घायल हुए हैं।
सुरक्षा बल के जवान फिर भी संयम बरत रहे हैं। उन्हें आगे भी संयम बरतने को कहा गया है। राजनाथ ने कहा कि पीडीपी और भाजपा गठबंधन एजेंडे पर कायम हैं। आपसी समझ भी दुरुस्त है। हम जानते हैं कि समस्या का समाधान किस तरह किया जाना है।