फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti has announced amnesty to first-time stone pelters

J&K: पहली बार पत्थरबाजी में शामिल युवाओं से हटेगी एफआईआर, महबूबा मुफ्ती ने की घोषणा

Thu, 23 Nov 2017 07:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Thu, 23 Nov 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
 Mehbooba Mufti has announced amnesty to first-time stone pelters
- फोटो : PTI

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पहली बार पत्थरबाजी में शामिल युवाओं पर लगे आरोपों पर माफी का एलान किया है। महबूबा ने बुधवार को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा कि घाटी में पहली बार पत्थरबाजी में शामिल पाए गए युवाओँ के खिलाफ एफआईआर वापस लेने की प्रक्रिया को पुनः आरंभ करके मुझे काफी तसल्ली महसूस हो रही है।

विज्ञापन

हालांकि हमारी सरकार ने मई 2016 में इस प्रक्रिया को शुरू किया था लेकिन दुर्भाग्यवश उस वर्ष में अशांति और कुछ कानूनी प्रक्रिया के चलते यह कार्य रुका हुआ था। महबूबा ने कहा कि ये सारे युवा उनके परिवारों के लिए आशा की किरण है।
विज्ञापन
हमारी यह कदम उन्हें अपने जीवन का पुनर्निर्माण करने का अवसर प्रदान करने में सहायक साबित होगा। बता दें कि जम्मू-कश्मीर मुद्दे के मामले में केंद्र द्वारा नियुक्त वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा की सिफारिश के बाद केंद्र ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से इस मामलें में विचार करने को कहा था जिसके बाद महबूबा मुफ्ती ने इस पर अमल करते हुए घाटी में पत्थरबाजी की घटनाओं में पहली बार शामिल पाए गए युवाओं के खिलाफ एफआईआर को वापस लेने का एलान किया।
बता दें कि मुख्यमंत्री द्वारा किए गए इस फैसले से घाटी के करीब 4500 युवाओं को राहत मिलेगी। आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में पत्थरबाजी की घटनाओं में जबरदस्त इजाफा हुआ था। बुरहान की मौत के बाद घाटी में भड़की हिंसा में पत्थरबाजी के करीब 11500 केस दर्ज किए गए थे जिनमें से 4500 ऐसे किशोर थे जो कि पहली बार पत्थरबाजी में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed