{"_id":"574ef47a4f1c1b6a79108abc","slug":"mehbooba-mufti-filenomination-to-anantnag-constituency","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा ने अनंतनाग विधानसभा सीट से किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा ने अनंतनाग विधानसभा सीट से किया नामांकन
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 01 Jun 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
डीसी आफिस में नामांकन करतीं महबूबा मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को अनंतनाग विधानसभा उप चुनाव के लिए पीडीपी प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भर दिया। उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद अनंतनाग विधानसभा सीट रिक्त हो गई थी।
साथ ही महबूबा के लिए भी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद छह महीने के भीतर विधानसभा सदस्य बनना अनिवार्य था। महबूबा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।
बतौर पार्टी प्रत्याशी अनंतनाग विधानसभा सीट से नामांकन करने से पहले महबूबा ने उम्मीद जताई कि अवाम उनके पिता की नीतियों पर भरोसा करते हुए उन्हें चुनाव में विजयी बनाएंगे ताकि वे उनके पिता द्वारा शुरू किए गए कामों को पूरा कर सकें।
विज्ञापन
अनंतनाग विधानसभा सीट से नामांकन करने के लिए बुधवार आखिरी दिन था। जबकि नामांकन पत्रों की जांच वीरवार को की जाएगी। चार जून तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे जबकि 19 जून को मतदान होगा और 22 जून को वोटों की गिनती होगी। अनंतनाग से कांग्रेस की ओर से हिलाल अहमद शाह और नेशनल कांफ्रेंस की ओर से इफ्तिखार मिस्गर को प्रत्याशी बनाया गया है।