फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti Comments on Air India Jai Hind order Josh of patriotism didnt even spare skies

महबूबा मुफ्ती का ट्वीट, 'सरकार ने देशभक्ति के जोश में आसमान को भी नहीं बख्शा'

Tue, 05 Mar 2019 11:38 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 05 Mar 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
Mehbooba Mufti Comments on Air India Jai Hind order Josh of patriotism didnt even spare skies
महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एयर इंडिया के उस आदेश पर मंगलवार को ट्विटर पर सरकार पर निशाना साधा, जिसमें एयर इंडिया ने अपने सभी क्रू मेंबर और कॉकपिट क्रू के लिए फरमान जारी किया है।
विज्ञापन


मुफ्ती ने ट्वीट किया और जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, मैं थोड़ी सरप्राइज हूं, आम चुनाव सिर पर हैं, ऐसे में सरकार ने देशभक्ति के जोश में आसमान को भी नहीं बख्शा। 
विज्ञापन


एयर इंडिया के स्टाफ को उड़ान की घोषणा के बाद बोलना होगा जय हिंद
गोर हो कि एयर इंडिया के निदेशक (संचालन) अमिताभ सिन्हा ने सोमवार को इस संबंध में एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया है कि तत्काल प्रभाव से हर एक उड़ान की घोषणा के बाद सभी सदस्यों को जय हिंद बोलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, नई एडवाइजरी देश के माहौल को देखते हुए स्टाफ के लिए रिमाइंडर है। इससे पहले भी एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के तौर पर 2016 में अपने पहले कार्यकाल के दौरान अश्विनी लोहानी ने पायलट के लिए इसी तरह की एडवाइजरी जारी की थी।


 

लोहानी ने मई 2016 में अपने स्टाफ को भेजी चिट्ठी में कहा था कि विमान के कैप्टन को यात्रा के दौरान अपने यात्रियों से जुड़ा रहना चाहिए, पहले संबोधन के अंत में उन्हें जय हिंद बोलना चाहिए, जिसका जबरदस्त प्रभाव होगा। सरकार ने लोहानी को दोबारा एयर इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया है। उनका पहला कार्यकाल अगस्त 2015 से अगस्त 2017 तक था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed