फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba Mufti and Farooq Abdullah discussing about all party called by Prime Minister modi and Terrorist threat on Amarnath Yatra

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश की सियासी हलचल, अमरनाथ यात्रा को लेकर आतंकी धमकी समेत पांच बड़ी खबरें

Sun, 20 Jun 2021 05:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 20 Jun 2021 05:35 PM IST
सार

इन दिनों जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक गतिविधियां देश में चर्चा का विषय बनी हैं। दिल्ली में होने वाली सर्वदलीय बैठक को लेकर क्षेत्रीय दलों में मंथन का दौर चल रहा है। पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें...

विज्ञापन
Mehbooba Mufti and Farooq Abdullah discussing about all party called by Prime Minister modi and Terrorist threat on Amarnath Yatra
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार इस महीने 24 जून को जम्मू-कश्मीर की सभी क्षेत्रीय पार्टियों के साथ बातचीत करेगी। इसमें प्रदेश के 14 नेताओं को बुलाए जाने की चर्चा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होंगी। पीडीपी ने यह निर्णय लिया है कि पीएजीडी(पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन) का नेतृत्व करते हुए नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला बैठक में शामिल होंगे। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


जम्मू शहर के त्रिकुटा नगर और जीआरपी पुलिस स्टेशन के बाहर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन का कथित धमकी भरा पोस्टर चस्पा मिला। पोस्टर खंभे पर चिपकाए गए थे। इसमें अमरनाथ यात्रा पर न आने की लोगों को धमकी दी गई है। हालांकि, पुलिस इसे मात्र अफवाह बता रही है। पुलिस का कहना है कि केवल सोशल मीडिया पर इस प्रकार के पोस्टर प्रसारित किए गए। मौके पर जांच के दौरान कुछ भी नहीं मिला। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर में अपने पिता को खो चुके जम्मू शहर में शिव नगर तालाब तिल्लो निवासी अजीत सिंह ने फादर्स-डे पर जरूरतमंदों की मदद करके अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। वह बताते हैं कि उनके पिता दिव्यांग थे। इसके बावजूद उसे और भाई को एक हाथ से साइकिल चलाकर स्कूल छोड़ने और लेने जाते थे। बचपन में दोनों भाइयों को साइकिल भी सिखाई। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण का प्रसार कम होने के साथ अगले हफ्ते बाजारों में और अधिक रियायत मिल सकती है। इसके लिए कारोबारी संगठनों का जिला प्रशासन पर लगातार दबाव बढ़ा है। चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री भी बाजारों को सामान्य रूप से बहाल करने का समर्थन कर चुका है। जम्मू जिले में वर्तमान में कोरोना रिकवरी दर 96 फीसदी है, जबकि 1.94 फीसदी से 1008 संक्रमित मामले सक्रिय हैं। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


प्रदेश की बेटी माव्या सूदन भारतीय वायुसेना में महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। वह वायुसेना में 12वीं महिला अधिकारी बनी हैं। तेलंगाना की डुंडिगल वायुसेना अकादमी, हैदराबाद में पासिंग आउट परेड में भाग लेकर माव्या ने नाम रोशन किया है। ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed