{"_id":"60cf17058ebc3e342479c23a","slug":"jammu-kashmir-lamberi-girl-mawya-sudan-becomes-12th-woman-fighter-pilot-in-iaf","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, वायुसेना में पायलट बनीं माव्या सूदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, वायुसेना में पायलट बनीं माव्या सूदन
Sun, 20 Jun 2021 03:53 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 20 Jun 2021 03:53 PM IST
सार
नौशेरा में लंबेड़ी गांव निवासी माव्या सूदन वायुसेना में महिला फाइटर पायलट बन गई हैं।
विज्ञापन
mawya sudan
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश की बेटी माव्या सूदन भारतीय वायुसेना में महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। वह वायुसेना में 12वीं महिला अधिकारी बनी हैं। तेलंगाना की डुंडिगल वायुसेना अकादमी, हैदराबाद में पासिंग आउट परेड में भाग लेकर माव्या ने नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
माव्या जम्मू संभाग के राजोरी के तहसील नौशेरा के गांव लंबेड़ी की रहने वाली हैं। उनकी माता का नाम सुषमा और पिता का नाम विनोद सूदन है। विनोद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, कटड़ा में जेई हैं। जम्मू के कार्मल कान्वेंट स्कूल में शिक्षा हासिल करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए माव्या ने चंडीगड़ चली गईं थीं। जहां से उन्होंने राजनीति विज्ञान विषय में ग्रेजुएशन किया।
विज्ञापन