फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mehbooba mufti accuse Family members of separatists being harassed to peddle propaganda

महबूबा मुफ्ती का आरोप: अलगाववादियों के परिवार के सदस्यों को दुष्प्रचार के लिए किया जा रहा परेशान

Tue, 26 Mar 2024 05:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, जम्मू कश्मीर
पीटीआई, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 26 Mar 2024 05:48 PM IST
सार

गिलानी के दामाद अल्ताफ अहमद शाह उर्फ अल्ताफ फंटूश की बेटी रुवा शाह ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर खुद को उनके दिवंगत दादा द्वारा स्थापित हुर्रियत कॉन्फ्रेंस गुट से अलग बताया है।

विज्ञापन
Mehbooba mufti accuse Family members of separatists being harassed to peddle propaganda
महबूबा मुफ्ती - फोटो : पीटीआई

विस्तार

 पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर में अधिकारी अलगाववादियों के परिवार के सदस्यों को उनके परिवारों से बेदखल कर प्रचार करने के लिए परेशान कर रहे हैं। उनकी यह टिप्पणी जेल में बंद अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह की बेटी समा शब्बीर और दिवंगत पाकिस्तान समर्थक सैयद अली शाह गिलानी की पोती रुवा शाह द्वारा अलगाववादी विचारधारा से खुद को अलग करने और भारत संघ की संप्रभुता के प्रति अपनी वफादारी की प्रतिज्ञा के बाद आई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'कश्मीर ने एक ऐसा समय देखा जब बंदूकधारी आतंकवादियों ने धमकियां देते थे और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को खुद को मुख्यधारा से अलग करने या गंभीर परिणाम भुगतने के लिए की धमकी देते थे। आज भी यह पैटर्न दोहराया जा रहा है और जो बात इसे और भी अधिक परेशान करने वाली है वह यह है कि भूमिका स्वयं राज्य द्वारा निभाई जा रही है। वे अलगाववादियों के परिवारों को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक पोस्ट में कहा, 'परिवारों को बेदखल कर दुष्प्रचार करने के लिए उनकी बेटियों को भी नहीं बख्शा। क्रूर कार्रवाई और दमन के बाद भी भारत सरकार व्याकुल महसूस कर रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित समान सार्वजनिक नोटिस में, समा शब्बीर और रुवा शाह ने खुद को अलगाववादी राजनीति से अलग करार दिया है और भारत देश का वफादार नागरिक घोषित किया है।

गिलानी के दामाद अल्ताफ अहमद शाह उर्फ अल्ताफ फंटूश की बेटी रुवा शाह ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर खुद को उनके दिवंगत दादा द्वारा स्थापित हुर्रियत कॉन्फ्रेंस गुट से अलग बताया है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि हुर्रियत विचारधारा के प्रति उनका कोई झुकाव या सहानुभूति नहीं है।

एक स्थानीय दैनिक में प्रकाशित नोटिस में उन्होंने कहा, 'मैं भारत की एक वफादार नागरिक हूं और ऐसे किसी संगठन या संघ से संबद्ध नहीं हूं जिसका भारत संघ के खिलाफ एजेंडा है और मैं भारत के संविधान के प्रति निष्ठा रखती हूं।' रुवा के पिता की पिछले साल लंबी बीमारी के बाद मृत्यु हो गई। वह आतंकी फंडिंग के आरोप में जेल में बंद था।

एक स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित एक अलग सार्वजनिक नोटिस में, कश्मीर में सीबीएसई परीक्षा की पूर्व टॉपर 23 वर्षीय समा शब्बीर ने एक वफादार भारतीय नागरिक के रूप में अपनी स्थिति पर जोर दिया और स्पष्ट रूप से खुद को जम्मू और कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी (जेकेडीएफपी) से दूर कर लिया। समा के पिता वर्तमान में मनी-लॉन्ड्रिंग और टेरर-फंडिंग के आरोप में दिल्ली की तिहाड़ जेल में है।

शब्बीर अहमद शाह की बड़ी बेटी समा शब्बीर ने नोटिस में कहा, 'मैं भारत का एक वफादार नागरिक हूं और मैं ऐसे किसी व्यक्ति या संगठन से संबद्ध नहीं हूं जो भारत संघ की संप्रभुता के खिलाफ है।'


उन्होंने कहा, 'मैं किसी भी तरह से डीएफपी या इसकी विचारधारा से जुड़ी नहीं हूं।' उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बिना अनुमति के उन्हें अलगाववादी समूह से जोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed