फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Mehbooba met young entrepreneurs

जम्मू-कश्मीर के युवाओं में बेमिसाल प्रतिभा: महबूबा

Tue, 17 May 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 17 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Mehbooba met young entrepreneurs
सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि राज्य के युवाओं की प्रतिभा बेमिसाल है। युवा उद्यमियों के साथ संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में खराब हालात के बावजूद युवाओं ने अपना सशक्तिकरण खुद किया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा अतहर आमिर-उल-शफी खान जहां यूपीएससी की परीक्षा में दूसरे स्थान पर रहे वहीं आयशा अजीज देश की सबसे युवा पायलट बन गई हैं। ऐसे युवा कश्मीर के इतिहास का नया अध्याय लिख रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहन देना सरकार की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार इसके लिए प्राथमिकता से काम करने जा रही है। उन्होंने हर्ष जताते हुए कहा कई युवा उद्यमी विदेशों में पढ़ाई कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कई बड़े-बड़े अवसर छोड़कर रियासत लौटकर काम शुरू किया। यह दर्शाता है कि उनमें न सिर्फ प्रतिभा है बल्कि खुद पर आत्मविश्वास के मामले में भी वह सबसे आगे हैं।

युवा उद्यमियों में महिलाओं की अच्छी खासी संख्या की ओर इशारा करते हुए महबूबा ने कहा कि महिला उद्यमी इंटरनेट सर्विसेज प्रोवाइडर, मेडिकल एंड एरोमेटिक प्लांट्स तथा फ्लोरीकल्चर के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।


उन्होंने कहा सरकार उद्यमियों और विद्यार्थियों के एक्सचेंज प्रोग्राम आयोजित करेगी। वह भरोसा दिलाती हैं कि न सिर्फ समस्याओं को सुना जाएगा बल्कि इनका हल भी सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रो अमिताभ मट्टू सहित कई विभागों के अफसर और पीडीपी नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed