{"_id":"63e49dca77f25e08ad09bd19","slug":"mehbooba-daughter-iltija-is-unable-to-get-passport-said-police-has-deliberately-stopped-process-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: महबूबा की बेटी इल्तिजा को नहीं मिल पा रहा पासपोर्ट, कहा- पुलिस ने जानबूझकर रोकी है प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: महबूबा की बेटी इल्तिजा को नहीं मिल पा रहा पासपोर्ट, कहा- पुलिस ने जानबूझकर रोकी है प्रक्रिया
Thu, 09 Feb 2023 12:56 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:56 PM IST
सार
इल्तिजा ने कहा कि विदेश यात्रा का अधिकार मौलिक है और इसे प्रतिवादी या उसकी एजेंसियों द्वारा की गई जांच के चलते अत्यधिक लंबे समय तक रोककर नहीं रखा जा सकता है। एडीजीपी स्वैन को लिखे एक पत्र में कहा कि वह आपके ध्यान में लाना चाहती हैं कि उन्होंने कभी कानून या नियम का उल्लंघन नहीं किया है।
विज्ञापन
iltija mufti
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती को पासपोर्ट नहीं मिल पा रहा है। उनका आरोप है कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन के हस्तक्षेप से पुलिस उनके सत्यापन को स्पष्ट नहीं कर रही है।
विज्ञापन
इल्तिजा ने कहा कि विदेश यात्रा का अधिकार मौलिक है और इसे प्रतिवादी या उसकी एजेंसियों द्वारा की गई जांच के चलते अत्यधिक लंबे समय तक रोककर नहीं रखा जा सकता है।
विज्ञापन
एडीजीपी स्वैन को लिखे पत्र में कहा कि उन्होंने कभी कानून या नियम का उल्लंघन नहीं किया है। इल्तिजा का पासपोर्ट पिछले साल समाप्त होने वाला था और उन्होंने इसके नवीनीकरण के लिए 8 जून, 2022 को आवेदन किया था।
विज्ञापन
आवेदन करने के बाद कई बार ऑनलाइन चेक किया और यह अभी भी बडगाम जिले में एसपी कार्यालय में सत्यापन के लिए लंबित है। इल्तिजा मुफ्ती ने पत्र में पासपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का भी जिक्र किया है।
उन्होंने लिखा, सुप्रीम कोर्ट में कहा गया है कि यात्रा का अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत एक मौलिक अधिकार है और सरकार को किसी आवेदक को पासपोर्ट देने से इनकार करने का कोई अधिकार नहीं है।
उनकी नानी गुलशन नजीर को भी पिछले साल पासपोर्ट से वंचित कर दिया गया था। जब वह मक्का की तीर्थ यात्रा पर जाना चाहती थीं।