फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mehboba mufti

महबूबा ने पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया

विज्ञापन
mehboba mufti
जम्मू। जम्मू दौरे के दूसरे दिन सोमवार को पीडीपी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गांधीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में विभिन्न शिष्टमंडलों से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी कैडर से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उचित प्रयास करने पर जोर दिया। इसके साथ सदस्यता अभियान, संगठनात्मक संरचना, युवाओं निकायों पर ध्यान केंद्रित और पार्टी के जमीनी स्तर के ढांचे को प्रभावी बनाने और पार्टी मामलों पर चर्चा की गई। महबूबा मंगलवार को भी जम्मू में रहेंगी।
विज्ञापन

महबूबा से मिले विभिन्न शिष्टमंडलों में कश्मीरी विस्थापित सेल के शिष्टमंडल ने सुहीद के नेतृत्व में मुलाकात की। इसी तरह चिनाब से आविस चौधरी, खनन क्षेत्र से प्रताप सिंह, ट्रैक्टर एसोसिएशन से आरिफ हुसैन ने मुलाकात कर मौजूदा परिदृश्य की जानकारी दी। इस दौरान महबूबा ने समुदायों को उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए मूल निकाय के जनजातीय प्रकोष्ठ और पहाड़ी प्रकोष्ठ के गठन को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

उन्होंने पुंछ और रामबन से नवनियुक्त प्रधान शिराज अहमद गोरसी और मुद्दसर हुसैन भट्ट को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई की कि पार्टी में शामिल हुए नए चेहरे पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। महबूबा ने अब तक जम्मू संभाग के दौरे पर मोदी सरकार को घेरा है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी जम्मू संभाग में अपने जनाधार को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed