फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting with cm

Jammu News: सीएम के साथ बैठक बेनतीजा, हड़ताल जारी रखेंगे सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
meeting with cm
-मांगों के हल के लिए मुख्यमंत्री ने दो से तीन दिन का मांगा समय
विज्ञापन

-कर्मचारी बोले-मांगें पूरी होने पर ही बंद करेंगे हड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। स्थायी करने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों की वीरवार को श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ बैठक बेनतीजा रही। इसके चलते सफाई यूनियन ने हड़ताल को जारी रखने का फैसला लिया है। यूनियन सांबा के प्रधान रवि रंधावा ने बताया कि सचिवालय श्रीनगर में हुई बैठक में सीएम ने कर्मचारियों की मांगों को सुना। कर्मचारियों ने सीएम को बताया कि वे वर्षों से विभाग में ईमानदारी से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनको स्याथी करने सहित अन्य मांगों की लगातार अनदेखी होती रही है। इस पर सीएम ने कहा कि सरकार अस्थायी कर्मचारियों को लेकर गंभीर है। इसे लेकर मुख्य सचिव अटल डुल्लु के नेतृत्व में कमेटी का भी गठन किया गया है। सीएम ने मांगों को लेकर तीन दिन का समय मांगा। लेकिन कर्मचारी मांगों के पूरा होने तक हड़ताल जारी रखने पर अड़े रहे। प्रधान रवि रंधावा ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। इसलिए कर्मचारियों की ओर से हकों की लड़ाई जारी रखी जाएगा। मांगों के पूरा होने पर ही काम पर लौटेंगे।
----------
हड़ताल से सांबा में सफाई व्यवस्था चरमराई
पांच दिनों से नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से सांबा में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। बाजारों में गंदगी के ढेर लग गए हैं। बाजारों व चौक चौराहों में लगी गंदगी से बदबू उठ रही है। गंदगी नालियों में भरने से निकाली बंद हो गई है। इससे आम लोगों के साथ ही दुकानदार भी परेशान हैं। दुकानदार खुद सफाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

110 कर्मियों की जरूरत, जो 23 तैनात, वो भी हड़ताल पर
पूर्व पार्षद इंदु जंवाल, पूर्व पार्षद सीमा अंबा, पूर्व पार्षद कमलेश देवी ने कहा कि कस्बे के 17 वार्ड के लिए 110 सफाई कर्मचारियों की जरूरत है, जबकि मात्र 23 कर्मचारी तैनात हैं। वो भी हड़ताल पर हैं। इससे हालात बिकराल हो गए हैं। सरकार से अनुरोध है नगर परिषद को अतिरिक्त सफाई कर्मचारी दिए जाएं। साथ कर्मचारियों की जायज मांग को मान लिया जाए ताकि सफाई व्यवस्था सुचारु हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
कुछ नए कर्मचारी रखे हैं
शहर की सफाई के लिए कुछ नए कर्मचारी रखे गए हैं। कूड़ा उठवाना शुरू कर दिया गया है। वीरवार को हाईवे के मुख्य चौक से कचरा उठवा दिया गया है।
जोध राज, ईओ नगर परिषद सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed