{"_id":"60fc549f8ebc3e584968a613","slug":"meeting-sunderbani-news-jmu2401409137","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरबनी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर सुंदरबनी में एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक एडीसी विनोद कुमार बहनाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें उपजिले के सभी तहसीलदारों के साथ सभी विभागों के आला अधिकारियों तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने भी भाग लिया।
इस मौके पर विनोद कुमार ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सुंदरबनी का मुख्य समारोह लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया जाएगा। इसमें नगर और आसपास के सभी स्कूल शामिल होंगे। इसी प्रकार बैरीपतन और स्योट तहसील में भी स्वतंत्रता दिवस समारोहों का आयोजन होगा।
उन्होंने सभी विभागों के आला अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को जो जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सभी अधिकारी पूरी ईमानदारी के साथ अपनी कार्यों को अंजाम देंगे।
विज्ञापन
देवक पंचायत में चला पौध रोपण अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरबनी। नौशेरा फॉरेस्ट डिवीजन के एक बीट गार्ड एक गांव कार्यक्रम के अंतर्गत उपजिले की पंचायत देवक में पौध रोपण किया गया। शनिवार को आयोजित हुए इस पौध रोपण कार्यक्रम में औषधीय और छायादार पौधे लगाए गए।
पौध रोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता देवक पंचायत के सरपंच बोध राज शर्मा, पंच रमेश लाल, हायर सेकेंडरी स्कूल के स्टाफ, बीट गार्ड दिनेश शर्मा और ब्लॉक अफसर राजेंद्र देव शर्मा ने की। इस मौके पर बोध राज शर्मा ने वन विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए पंचायत के अन्य स्कूलों और खाली पड़ी जगहों पर पौध रोपण कर हरियाली को बढ़ाना चाहिए।
वन विभाग ने इसी प्रकार के एक और कार्यक्रम का आयोजन कोटकाबू पंचायत के गांव रैंथल में किया। इसमें सरपंच ओम प्रकाश ने खाली पड़ी जमीनों पर पौध रोपण कराने की शुरूआत की। इन सभी कार्यक्रमों का आयोजन वन संरक्षक वेस्ट सर्कल राजोरी बी मोहन दास, डीएफओ नौशेरा सुरेश मांडा तथा रेंज अधिकारी सुंदरबनी राकेश वर्मा की देखरेख में किया जा रहा है।