फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

चोरी के मामलों में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट दुकानदार

विज्ञापन
meeting
पौनी में सोमवार को एकजुट हो कर बैठक करते हुए स्थानीय दूकानदार। - फोटो : REASI
पौनी। बीते सप्ताह वीरवार व शुक्रवार की मध्य रात्रि को कस्बे में एक साथ छह दुकानों पर हुई चोरी के बाद पुलिस की कार्रवाई से क्षुब्ध स्थानीय दुकानदार मंगलवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपेंगे। इस दौरान सभी प्रकार के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

इसको लेकर सोमवार शाम को स्थानीय दुकानदारों की बैठक हुई, जिसमें कहा गया कि पुलिस चोरी के मामलों को हल नहीं कर पाई है। डीएसपी हैड क्वार्टर ने लोगों को आश्वासन दिया था कि अगर चोरी के मामलों का निपटारा तीन दिनों में न हुआ तो एसएचओ का स्थानांतरण किया जाएगा। सोमवार तक कार्रवाई ठप पड़ी हुई है। बैठक में फैसला किया गया कि मंगलवार को सभी लोग, जनप्रतिनिधि व दुकानदार स्थानीय राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल से तहसील कार्यालय तक रोष रैली निकालेंगे। इसके बाद तहसीलदार को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने फैसला किया है कि तहसीलदार को ज्ञापन देने तक दुकानों को बंद रखा जाएगा। पुलिस को चोरों को पकड़ने में सफलता न मिलने तक रोजाना रोष रैली निकाली जाएगी। आने वाले कुछ दिनों के बाद संपूर्ण बंद किया जा सकता है। मौके पर दीदार सिंह, गुरदयाल, अजीत राम बड़गोत्रा, हंस राज शर्मा, अजय शर्मा, बाबू राम, सुरजा शर्मा और संजीव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पूछताछ कर छोड़ दिए गए पकड़े व्यक्ति
एसएचओ राजेश गौतम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो लोगों को पकड़ा गया था। पूछताछ में उनकी चोरी के मामलों में संलिप्तता नहीं मिल सकी। जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। तलवाड़ा क्षेत्र से भी एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सभी पहलुओं पर ध्यान देते हुए पुलिस अपना काम कर रही है। चोरी के मामलों में कोई बेगुनाह न फंस जाए, इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। कई स्थानों पर छापामारी भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed