फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   meeting on kashmir issue in hma

कश्मीर: हालात बिगड़ने की आशंका पर उच्च स्तरीय बैठक

Wed, 17 Aug 2016 10:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला/नई दिल्ली Updated Wed, 17 Aug 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन
meeting on kashmir issue in hma
राजनाथ सिंह - फोटो : File Photo
अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था और तमाम एहतियात के बावजूद घाटी में अब तक के सबसे हिंसक स्वतंत्रता दिवस के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में कश्मीर के हालात पर उच्च स्तरीय बैठक की। सीमा पार से मिल रहे संकेतों के मुताबिक घाटी में हालात और बिगड़ने की आशंका है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, खुफिया एजेंसियों के प्रमुख, गृहसचिव राजीव महर्षि ने गृहमंत्री को हालात के सभी पहलुओं से अवगत कराया है। राजनाथ सिंह ने कश्मीर के साथ असम के हालात की भी समीक्षा की।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक बैठक में सुरक्षा बलों को ऐसे कदम उठाने को कहा गया है जिससे हिंसा की चपेट से आम कश्मीरी दूर रहें। लेकिन हल्के उकसावे पर युवाओं और प्रदर्शनकारियों का उग्र होना केंद्र और राज्य सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी आतंकियों पर सख्ती की हिदायत

meeting on kashmir issue in hma
श्रीनगर में गश्त करते सुरक्षा बल के जवान - फोटो : PTI
सूत्रों ने बताया कि बैठक में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के बंकरों पर पाकिस्तान के बार्डर एक्शन टीम (बैट) के संभावित हमले की आशंका पर चर्चा हुई। गौरतलब है कि पाक सेना पहले भी लश्कर जैसे आतंकी संगठनों के कमांडो को भारतीय सेना के सबसे अगली पंक्ति के बंकरों पर हमले के लिए सुविधा देता रहा है।

सूत्रों ने बताया कि घुसपैठ के मद्देनजर सीमा पर छह नए जगहों की पहचान की गई है। इन जगहों पर पाक सेना घुसपैठ की नई कोशिश कर सकती है। गौरतलब है कि 15 अगस्त को उरी सेक्टर से घुसपैठ कर रहे पांच आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। घाटी में करीब 38 दिन से चल रहे हिंसा के दौर में अब तक 60 मौतें हो चुकी हैं।

सूत्रों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन सीआरपीएफ के कमांडिंग ऑफिसर की मौत से पूरा सुरक्षा तंत्र बौखलाया हुआ है। लेकिन उन्हें पाकिस्तानी आतंकियों पर सख्ती और स्थानीय लोगों पर नरमी बरतने की सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed