फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

पंचायत घर बनाए जाने पर विवाद

विज्ञापन
meeting
बैठक में भाग लेते प्रतिनिधि
बाड़ी ब्राह्मण। अपर वीरपुर पंचायत के पंचायत घर का निर्माण अभी तक नहीं हुआ है। 2 दिन पहले अप्पर वीरपुर पंचायत का पंचायत घर लोअर वीरपुर पंचायत में बनाने का काम शुरू कर दिया गया। इससे अपर वीरपुर पंचायत के लोगों ने एतराज जताना शुरू कर दिया। लोअर वीरपुर के लोगों ने भी उस पर ऐतराज जताया। इससे माहौल बिगड़ता दिखाई देने लगा। अपर वीरपुर पंचायत का एक प्रतिनिधि मंडल जिला मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुआ और शिकायत की कि हमारी पंचायत का पंचायत कर दूसरी पंचायत में क्यों बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

मामले पर संज्ञान लेते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने जांच के आदेश जारी किए और चल रहे काम को रोकने के लिए कहा। बुधवार को बाड़ी ब्राह्मणा-ए जिला परिषद की सदस्य आशा रानी, ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसलर रजनी देवी, मंडल प्रधान बाड़ी ब्राह्मणा अत्रेश दत्ता, पूर्व सरपंच गौतम सिंह और इलाके के गणमान्य लोगों ने एक बैठक कर विवाद को हल करने का निर्णय लिया। अपर वीरपुर पंचायत निवासी महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय आंचल सिंह ने पंचायत घर के लिए एक कनाल भूमि सरकार को प्रदान की और सरकार से अपील की कि अपर वीरपुर पंचायत घर का निर्माण इसी जगह पर होना चाहिए और उनकी राय में सभी ने साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed