फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

यातायात पुलिस लोगों के साथ दोस्ताना व्यवहार करे

विज्ञापन
meeting
जम्मू। यातायात पुलिस के नए जिला एसएसपी शिव कुमार ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक में लोगों के साथ दोस्ताना व्यवहार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए कि आसमानी रंग की वर्दी देखकर ही लोग दूर से भाग जाएं। कई बार सुनने में आता है कि चालक भागते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं। हमें लोगों के बीच यह विश्वास पैदा करना है कि हम लोग उनकी मदद के लिए हैं, न कि उनके चालान काटने के लिए। बैठक में डीएसपी और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

शिव कुमार ने यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि नाकों पर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का खास ख्याल रखें। यह लोग इस समय कोरोना महामारी के चलते सबसे ज्यादा जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। हमारी दायित्व बनता है कि इनका कम से कम समय लिया जाए। इस दौरान लोगों के बीच यातायात नियमों को लेकर अधिक जागरूकता लाने पर जोर दिया गया। साथ ही यह भी कहा कि यदि कोई नियम तोड़ता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed