{"_id":"614b93818ebc3e09151def51","slug":"meeting-development-jammu-news-jammu-city-news-jmu2442302137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमडीपी के तहत जारी 20 प्रोजेक्ट का काम दिसंबर में होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमडीपी के तहत जारी 20 प्रोजेक्ट का काम दिसंबर में होगा पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश में खेल ढांचे के निर्माण और उत्थान के लिए प्रधानमंत्री विकास कार्यक्रम के तहत 175.04 करोड़ रुपये जारी हुए थे। इनमें से 169.75 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। 31 प्रोजेक्ट का काम पूरा किया है और दिसंबर तक 20 अन्य परियोजनाओं का काम पूरा हो जाएगा। उप-राज्यपाल के सलाहकार फारूख खान ने बुधवार को प्रदेश में चल रहे विभिन्न खेल प्रोजेक्टों के कामकाज की समीक्षा करते हुए यह जानकारी दी।
उन्होंने अधिकारियों से तय समय पर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। बताया कि जेके आईडीएफसी प्रदेश में 134 प्रोजेक्टों पर काम कर रही है, जिसमें 95 पूरे हो चुके हैं, जबकि 38 वित्त वर्ष 2021-22 तक पूरे हो जाएंगे। खेलो इंडिया के तहत 22.48 करोड़ रुपये मंजूर हुए थे, जिसके तहत सिंथेटिक हॉकी टर्फ और एथलेटिक ट्रैक का निर्माण हो रहा है। कहा गया कि वित्त वर्ष 2020-21 में 6,27,166 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया था, जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर 59 स्वर्ण, 42 रजत और 84 कांस्य पदक जीते हैं और खेलों इंडिया स्कूल गेम्स में छह पदक भी हैं। चालू वित्त वर्ष में अगस्त तक 3,21,385 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग ले चुके हैं। बैठक में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के प्रधान सचिव अलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।
एलजी ने लाभार्थियों को किराना सामग्री की किट बांटीं
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को राजभवन में लाभार्थियों को अक्षय पात्र फाउंडेशन की आवश्यक किराना सामग्री किट वितरित कीं। उन्होंने कोविड के दौरान फाउंडेशन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कहा कि जरूरतमंदों को खाना खिलाना मानवता का सबसे बड़ा कर्तव्य है। अक्षय पात्र फाउंडेशन उन लाखों बच्चों को खाना खिलाकर एक महान सेवा कर रहा है जिनके पास साधन नहीं हैं। ब्यूरो