{"_id":"652d9fabffaa457d83095206","slug":"meeting-chief-seceratary-jammu-news-c-10-jam1008-224734-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मुख्य सचिव बोले-विक्रम चौक को दें नया स्वरूप, एसआरटीसी यार्ड में स्थापित हो व्यू कटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मुख्य सचिव बोले-विक्रम चौक को दें नया स्वरूप, एसआरटीसी यार्ड में स्थापित हो व्यू कटर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के सौंदर्यीकरण के लिए चल रही परियोजनाओं पर काम पूरा किया जाए। विक्रम चौक को नया रूप देने, एसआरटीसी यार्ड से पहले व्यू कटर की स्थापना, बाहु फोर्ट रोड, सतवारी चौक और एयरपोर्ट रोड पर भी काम हो। इससे शहर को नया लुक मिलेगा। यह निर्देश मुख्य सचिव डा. अरुण मेहता ने समीक्षा बैठक में दिए।
उन्होंने अधिकारियों से यूटी में ऑनलाइन मोड के माध्यम से सभी सेवाओं को शहरवासियों के लिए सभी आईटी-आधारित स्मार्ट समाधानों का विस्तार करने का भी आग्रह किया। जेएससीएल द्वारा सार्वजनिक सेवा में भेजी जाने वाली नई 100 ई-बसों पर पर मुख्य सचिव ने कहा कि बसों को जल्द से जल्द जनता को समर्पित किया जाए। उन्होंने अगले कुछ दिनों में औपचारिकताएं पूरी करने को कहा, ताकि जनता बिना किसी देरी के इस बस सेवा का लाभ उठा सके।
माय जम्मू पोर्टल लोगों को किया समर्पित
मुख्य सचिव ने माय जम्मू पोर्टल नई और रीमैप्ड आईटी-आधारित सेवाओं को लोगों को समर्पित किया। उन्होंने विभाग से इन सेवाओं के उपयोग और लाभों के बारे में शहरवासियों के बीच जागरूकता पैदा करने का आग्रह किया। उन्होंने गुणवत्ता में लगातार सुधार के लिए फीडबैक लेकर आम जनता के लिए सेवा वितरण को कुशल और प्रभावी बनाने को कहा। इन सेवाओं में कई ऐसी सेवाएं शामिल हैं जो यहां रहने वाले नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करेंगी। इनमें सामान्य सूचना, पर्यटन सूचना, जीआईएस, स्मार्ट एड्रेसिंग सिस्टम, शिकायत पोर्टल, जीटूसी सेवाएं, प्रवर्तन मॉड्यूल के अलावा मुकदमेबाजी और दस्तावेज़ प्रबंधन प्रणाली शामिल हैं। यह एप्लिकेशन उपयोगकर्ताओं को सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के सटीक स्थान के बारे में जानकारी भी प्रदान करेगी। इसमें स्वास्थ्य संस्थान, फायर स्टेशन, ब्लड बैंक, सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, पुस्तकालय, पार्किंग सुविधाएं, साइकिल स्टेशन, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे के अलावा शहर में वरिष्ठ नागरिक और महिला उपयोगिता बुनियादी ढांचा शामिल है। स्वच्छता से संबंधित जीपीएस आधारित शिकायतें दर्ज करने की सेवा भी पोर्टल पर फोटो अपलोड करके प्राप्त की जा सकती है।