फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

सेना के समान दी जाएं सुविधाएं

विज्ञापन
meeting
अखनूर। दि रिटायर्ड सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस वारियर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों की एक बैठक शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षता जोनल अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने की। बैठक में पैरा मिलिटरी की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। मांग की गई कि सेना के जवानों समान पेंशन, कैंटीन सुविधाएं सहित अन्य सुविधाएं दी जाएं। अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने कहा कि अगर हमारी मांगों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो हम आंदोलन तेज करेंगे। देश के लिए सबसे ज्यादा काम और सबसे कठिन ड्यूटी पैरा मिलिटरी के लोग कर रहे हैं। मगर हमारी ड्यूटी, हमारे कार्य, हमारी शहादत की तरफ सरकार नहीं देख रही है। बैठक में अर्जुन सिंह, राम लाल डोगरा, तुलसी दास, वाशी, बलदेव राज, सोमनाथ शर्मा, चनगर सिंह, थोडू राम, रामप्रकाश, मोहन लाल, चुन्नी लाल, रतन लाल, रमेश सिंह, कृष्ण लाल, अजमेर सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed