{"_id":"64ff71284ccfa960b40c40c4","slug":"medical-checkup-camp-jammu-news-c-10-jam1008-200471-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: परिसर में की 150 से अधिक छात्राओं की जांच, दवाइयां दीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: परिसर में की 150 से अधिक छात्राओं की जांच, दवाइयां दीं
विज्ञापन
श्री मल माता सुकराला देवी धार्मिक ट्रस्ट ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
जम्मू /उधमपुर। श्री मल माता सुकराला देवी धार्मिक ट्रस्ट ने महिला कॉलेज फॉर वुमेन में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस दौरान श्री गरीब दास (आईपीएस) एडीजीपी, निदेशक, शेर-ए-कश्मीर, पुलिस अकादमी उधमपुर ने चिकित्सा जांच शिविर का उद्घाटन किया।
इस मौके पर प्रो. अंजलि महाजन (प्रिंसिपल) गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वुमेन उधमपुर, डॉ. विनोद कुमार, (आईपीएस) एसएसपी उधमपुर, रघुबीर चौधरी (एसएचओ) पुलिस स्टेशन उधमपुर, तृप्त शास्त्री अध्यक्ष श्री मल माता सुकराला देवी धार्मिक ट्रस्ट, प्रोफेसर संजीव उपाध्याय, उपाध्यक्ष-एवं ट्रस्ट के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि रैना ने परिसर में 150 से अधिक कॉलेज छात्राओं की जांच की। इस अवसर पर गरीब दास जी (आईपीएस) ने कहा कि यह मेरे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि मुझे ऐसे कार्य के लिए आमंत्रित किया गया है। ऐसे शिविरों का आयोजन कर हम छोटी से लेकर बड़ी बीमारियों को जड़ से खत्म कर सकते हैं। मुझे आशा है कि ट्रस्ट भविष्य में भी ऐसे कार्य करता रहेगा।
विज्ञापन
प्रो. अंजलि महाजन (प्रिंसिपल) ने कहा कि आजकल स्वास्थ्य सेवाएं समाज में रहने वाले हर व्यक्ति के लिए सस्ती नहीं हैं और वंचित लोग इस बुनियादी अधिकार से वंचित हैं। श्री मल माता सुकराला देवी धार्मिक ट्रस्ट के अध्यक्ष तृप्त शास्त्री ने कहा कि ट्रस्ट का सदैव यह प्रयास रहा है कि हम सदैव लोगों की सेवा में लगे रहें, यह मां भगवती जी का आशीर्वाद है जो हमसे ऐसे धार्मिक कार्य करवाती है।