फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   medical camp

Jammu News: भारतीय प्रबंधन संस्थान जम्मू ने निशुल्क नेत्र और दंत चिकित्सा जांच शिविर लगाया

विज्ञापन
medical camp
करीब 95 अनाथ बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। आईआईएम जम्मू ने शनिवार को परिसर में एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेज अनाथालय जम्मू, सरकारी मेडिकल कॉलेज जम्मू और इंदिरा गांधी सरकारी डेंटल कॉलेज जम्मू के सहयोग से निशुल्क नेत्र और दंत चिकित्सा जांच का आयोजन किया।इस सामाजिक पहल में 95 अनाथ बच्चों ने भाग लिया। यह बच्चे सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर थे। इसी के मद्देनदर संस्थान ने उनके लिए जांच शिविर लगाया था।वहीं जानकारी दी गई कि एम्पायरियन आईआईएम जम्मू का वार्षिक प्रबंधन और सांस्कृतिक उत्सव है। तीन दिनों तक चलने वाला यह उत्सव मार्च में आयोजित किया जाएगा । इसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की होंगे। नृत्य प्रतियोगिताओं से लेकर गायन प्रतियोगिता, फैशन शो और बैंड में प्रतिभागी भाग लेंगे। संस्थान के निदेशक प्रो. बी.एस. सहाय ने इस परोपकारी पहल के लिए युवाओं की भागीदारी की सराहना की।

इनबक्स
निदेशक ने युवा पीढ़ी को सामाजिक योगदान के लिए किया जागरुक
निदेशक ने युवा पीढ़ी को उनकी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील बनाने के महत्व के बारे में जागरुक किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान बड़े पैमाने पर समाज और राष्ट्र में योगदान देते हैं। प्रोफेसर जाबिर अली ने नियमित स्वास्थ्य जांच की प्रासंगिकता का उल्लेख किया । उन्होंने कहा कि यह नेक पहल मानव जाति और समाज की बेहतरी के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed