फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mayor and deputy mayor will be on charge for two and half years in jammu kashmir

J&K: ढाई साल का होगा मेयर, डिप्टी मेयर का कार्यकाल, पहले हर साल होता था चुनाव

Wed, 31 Oct 2018 11:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 31 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
mayor and deputy mayor will be on charge for two and half years in jammu kashmir
म्यूनिसिपल कारपोरेशन जम्मू - फोटो : फाइल
नगर निगम जम्मू और श्रीनगर में मेयर तथा डिप्टी मेयर का कार्यकाल ढाई साल का होगा। इससे पहले कार्यकाल एक साल का था। मेयर और डिप्टी मेयर का चयन काउंसिलर मतदान से करेंगे। म्यूनिसिपल कारपोरेशन एक्ट-2000 में अप्रैल 2010 में हुए संशोधन को नई व्यवस्था में अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर म्यूनिसिपल कारपोरेशन एक्ट- 2000 के सेक्शन 36 में संशोधन किया गया था। इसके पहले हर साल काउंसिलरों द्वारा एक काउंसिलर को मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए मतदान से चुना जाता था। संशोधित एक्ट में काउंसिलरों द्वारा दोनों पदों के लिए एक-एक काउंसिलर को दो साल छह माह के लिए चुनने का प्रावधान रखा गया है। पूर्व के नगर निगम काउंसिलरों का कार्यकाल 2005 से 2010 में समाप्त हो गया था। इसके चलते संशोधित एक्ट को अमल में नहीं लाया जा सका।  
विज्ञापन


पूरे कार्यकाल में दो बार बनेंगे मेयर व डिप्टी मेयर
निगम सूत्रों के अनुसार, नई व्यवस्था में मेयर और डिप्टी मेयर को ढाई साल का कार्यकाल दिया जाएगा, यानी पूरे कार्यकाल में दो ही बार मेयर और डिप्टी मेयर बनेंगे। चूंकि नगर निगम जम्मू में भाजपा को पूर्ण बहुमत है, ऐसे में अगर पार्टी एक साल बाद अपना मेयर बदलना चाहेगी तो इस पद पर पहले से मौजूद मेयर को इस्तीफा देना होगा। यही व्यवस्था नगर निगम श्रीनगर में लागू की जाएगी। भाजपा में मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए जोड़तोड़ जारी है। इसमें कई नामों पर अंतिम राय बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह में पांच बैठकें कर सकेंगे काउंसिलर

नगर निगम के काउंसिलर असेंबली हाल में आधिकारिक तौर पर एक माह में अधिकतर पांच बैठकें कर सकेंगे। जबकि एक माह में कम से कम एक सेशन लगाना अनिवार्य होगा। प्रत्येक बैठक के लिए काउंसिलर को 400 रुपये भत्ता दिया जाएगा।

कवींद्र गुप्ता तीन बार बने मेयर
नगर निगम में वर्ष 2005-2010 के दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता वर्ष 2005-06, 2007-08 और 2009-10 के कार्यकाल में मेयर रहे। इसके अलावा वर्ष 2006-07 में चौधरी मनमोहन सिंह और वर्ष 2007-08 में नरेंद्र सिंह मेयर रहे थे। इसी तरह डिप्टी मेयर के कार्यकाल में एनसी के धर्मवीर जमवाल चार और रानी बलोरिया एक बार डिप्टी मेयर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed