फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   maut

सेना के जवान की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
maut
मृतक सागर सिंह का चित्र
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में सेना के जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार परगवाल के अग्रिम गांव भलवाल मोलू निवासी सागर सिंह सुपुत्र स्वर्गीय सतपाल सिंह मन्हास सेना में कार्यरत थे। मौजूदा समय झांसी, उत्तर प्रदेश में सिगनल रेजिमेंट में तैनात थे। रविवार को उनको सीने में दर्द महसूस हुआ। इस पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, वहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। मृतक अपने पीछे पांच साल की बेटी और पत्नी छोड़ गए। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ कर दिया गया। उससे पहले जब मृतक का पार्थिव शरीर परगवाल पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने सागर सिंह अमर रहे नारों से उनका सम्मान किया। वहीं परगवाल के मुख्य बाजार के दुकानदारों ने दुकानें बंद कर उसको पूरा सम्मान दिया मृतक की उम्र 35 साल बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed