फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Matador service disrupted

Jammu News: पुरमंडल-सांबा मेटाडोर सेवा सात माह से बंद

विज्ञापन
Matador service disrupted
- लोग 50 किलोमीटर का लंबा सफर तय करने के लिए मजबूर
विज्ञापन

- जर्जर सड़क से बंद पड़ी सेवा, श्रद्धालु और ग्रामीण परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। पुरमंडल से सांबा वाया विजयपुर चलने वाली मेटाडोर सेवा पिछले सात माह से बंद है। इससे स्थानीय लोगों के साथ पुरमंडल-उत्तरवाहिनी आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी हो रही है।
मेटाडोर सेवा बंद होने से क्षेत्र के लोगों की दैनिक आवाजाही प्रभावित हो गई है। पहले लोग मात्र 15 किलोमीटर की दूरी तय कर गंतव्य तक पहुंच जाते थे। अब उन्हें करीब 50 किलोमीटर का लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। इससे समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजेश कुमार, गोविंद राम शर्मा, अमर चंद, ध्यान सिंह, अंकुश कुमार, हेमराज शर्मा और राज कुमार ने बताया कि बीते साल अगस्त में भारी बारिश और बाढ़ के कारण मार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे मेटाडोर सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थी। सात माह बीत जाने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का केवल एक छोटा सा हिस्सा ही क्षतिग्रस्त हुआ था जिसे जेसीबी की मदद से कुछ घंटों में ठीक किया जा सकता है। लोक निर्माण विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इस मार्ग से कभी-कभी विशेष या निजी वाहन निकल जाते हैं। इससे यह स्पष्ट है कि रास्ता पूरी तरह बंद नहीं है। इसके बावजूद नियमित रूप से चलने वाली मेटाडोर सेवा आज तक बहाल नहीं की गई है।क्षेत्र के 24 से अधिक गांवों के लोगों को सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।

पुरमंडल-उत्तरवाहिनी एक प्रमुख धार्मिक स्थल है जहां हर महीने अमावस्या और अन्य धार्मिक अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेटाडोर सेवा बंद होने से श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त सड़क को जल्द दुरुस्त कर मेटाडोर सेवा बहाल की जाए।

फोटो 1 किशनी पुलिस की गिरफ्त में लुटेरे। संवाद

फोटो 1 किशनी पुलिस की गिरफ्त में लुटेरे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed