{"_id":"6079a4798ebc3e245801d19c","slug":"maruti-van-rolled-down-hill-at-chakrabati-area-in-district-doda-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: डोडा में थम नहीं रही सड़क हादसों की रफ्तार, फिर गहरी खाई में गिरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: डोडा में थम नहीं रही सड़क हादसों की रफ्तार, फिर गहरी खाई में गिरी कार
Fri, 16 Apr 2021 08:21 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 16 Apr 2021 08:21 PM IST
सार
जम्मू संभाग के डोडा में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में एक दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन
डोडा में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के चक्राबती इलाके में एक कार हादसे का शिकार हुई है। जिसमें बीएसएफ जवान की पत्नी की मौत हो गई है। जवान भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की मौत की खबर मिलते ही उसके मायके और ससुराल में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
मातम में बदलीं खुशियां
बीएसएफ जवान छुट्टी लेकर घर आया था। अगले सप्ताह उसके भाई की शादी होनी है। पत्नी के साथ वह किसी जरूरी काम से घर से निकला था। शादी की तैयारियों के बीच महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस हादसे ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
इससे पहले 12 अप्रैल को मच्छीपाल इलाके में एक मेटाडोर के नदी में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
हादसों का पता लगाने को उपराज्यपाल ने गठित की है कमेटी
कुछ समय पहले डोडा में बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने एक कमेटी गठित कर हादसों की बढ़ती संख्या के कारणों का पता लगाने को कहा था, लेकिन अभी तक इसमें कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। जबकि डोडा में लगातार हादसे बढ़ते जा रहे हैं। दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि लोग दिव्यांग हो गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नक्सलियों के चंगुल से छूटा कोबरा कमांडो पहुंचा जम्मू, खुशी से हर आंख हुई नम
ये भी पढ़ें- कश्मीर में बर्फबारी: शीतलहर की चपेट में घाटी, बारिश का सिलसिला भी जारी, देखिए तस्वीरें