फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Market will be available for ten thousand silkworm farmers of Jammu Kashmir said Lt Governor Murmu

जम्मू-कश्मीर के दस हजार रेशम कीट पालकों के लिए उपलब्ध होगा बाजारः उपराज्यपाल मुर्मू

Mon, 03 Feb 2020 04:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 03 Feb 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
Market will be available for ten thousand silkworm farmers of Jammu Kashmir said Lt Governor Murmu
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू - फोटो : अमर उजाला

राज्य सरकार की ओर से दो वर्ष के रिकॉर्ड समय में 16.80 करोड़ रुपये की लागत से सरकारी रेशम बुनाई फैक्ट्री व 6.64 करोड़ की लागत से रेशम बुरादा परियोजना शुरू की गई है। दोनों इकाइयों को अत्याधुनिक मशीनरी और उपकरणों से लैस किया गया है।

विज्ञापन


इससे 10 हजार किसानों को स्थिर बाजार उपलब्ध होगा। इससे 4,60,000 मीटर रेशम कपड़े का उत्पादन होगा। यह बात उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान नवनिर्मित, अत्याधुनिक प्रशासनिक सह संकाय ब्लॉक के उद्घाटन और बाड़ी ब्राह्मणा में रेशम फैक्ट्री व रेशम बुरादा प्रोजेक्ट की शुरुआत के मौके पर कही।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने इस अवसर पर बेरोजगार युवाओं और रेशम कृषक समुदाय के मुद्दों को उठाते हुए कहा कि जम्मू में रेशम कारखाने के आने और श्रीनगर मे पुनर्निर्माणाधीन कारखाने के चालू हो जाने के बाद रेशम किसानों को एक अच्छा बाजार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर में उत्पादित  रेशम कोकून को पर्याप्त प्रसंस्करण सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं, जिससे रेशम उत्पादकों को नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

युवाओं को उचित प्रशिक्षण मिले

उपराज्यपाल ने ईडीआई अधिकारियों को सलाह दी कि वे उभरते हुए युवाओं के अनुरूप कौशल विकास और विशेष प्रशिक्षण सुनिश्चित करें।

पुस्तक का लोकार्पण
जम्मू और कश्मीर के उद्यमियों की सफलता की कहानियों पर एक पुस्तक का लोकार्पण करते हुए उपराज्यपाल ने स्थानीय उद्यमियों को इन सफलता की कहानियों की स्क्रिप्टिंग के लिए सराहना की और उन्हें अपने संबंधित उपक्रमों में असाधारण मील के पत्थर हासिल करने के लिए सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed