फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   market

छह माह बाद खरीदारों से गुलजार हुए बाजार

विज्ञापन
market
जम्मू। कोविड संकट के बीच छह माह बाद खरीदारों से बाजार गुलजार हुए हैं। आगामी त्योहारी और शादी के सीजन की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। व्यापारियों और कारोबारियों को उम्मीद है कि त्योहारों पर बड़ी संख्या में खरीदार पहुंचेंगे। हालांकि कोरोना को लेकर दहशत भी है और अधिकतर दुकानदार ग्राहकों की मांग के मुताबिक नई वैरायटी लाने के लिए असमंजस में हैं।
विज्ञापन

देशभर में व्यापारियों और कारोबारियों को साल भर त्योहारी सीजन का इंतजार रहता है। कुछ ही दिन बाद नवरात्र के साथ इसकी शुरुआत हो रही है, जिसके बाद दशहरा, करवाचौथ, धनतेरस, दीवाली आदि त्योहार पड़ रहे हैं। छह माह से कोविड संकट की मार झेल रहे दुकानदारों ने इन त्योहारों को कैश करने की पूरी तैयारी कर ली है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सजावट के साथ अन्य उपाय अपनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कारोबार को गति मिलेगी
राज तिलक रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान विमल गुप्ता ने कहा कि छह माह बाद बाजार में खरीदारों की रौनक देखने को मिल रही है। त्योहारों के कारण लोगों का बाजार की ओर रुझान बढ़ा है और वे निवेश कर रहे हैं। इससे कारोबारी भी थोड़ा मजबूत हुआ है। नवरात्र में बाजार में और तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिंक रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि कोविड के बीच बाजारों में खरीदारों की बढ़ी रौनक अच्छा संकेत है। इससे कारोबार को गति मिल रही है। दुकानदारों को भी कुछ राहत मिली है। मांग के मुताबिक अभी दुकानदार नया माल पर्याप्त मात्रा में नहीं डाल रहे हैं। बाजार में आने वाले प्रत्येक ग्राहक को सरकार की ओर से जारी कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करना चाहिए।
रघुनाथ बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र महाजन ने कहा कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर ऐतिहासिक रघुनाथ बाजार में अधिक रौनक लौट सकती है। त्योहारी सीजन में बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, लेकिन अधिक भीड़ बढ़ने से कोरोना संक्रमण के प्रसार का खतरा भी है, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों को कोविड प्रोटोकाल को प्राथमिकता पर लेना चाहिए।

शहर में जाम की समस्या भी बढ़ी
जम्मू। पुराने शहर और आसपास के इलाकों में लोगों की भीड़ जुटने, नो एंट्री से वाहनों की आवाजाही और बेतरतीब वाहनों के खड़े रहने से जाम की समस्या बढ़ी है। पिछले कुछ दिनों में खासतौर पर पुराने शहर के राज तिलक रोड, लिंक रोड, पुरानी मंडी, सिटी चौक, कनक मंडी, जैन बाजार, चौक चबूतरा, मोती बाजार, पक्का डंगा आदि इलाकों में जाम विकराल रूप धारण कर चुका है। हालत यह है कि इन इलाकों में लंबे समय तक वाहनों के साथ लोग जाम में फंस रहे हैं। दुकानदारों में रोष है कि संकरे मार्गों पर नो एंट्री से पुलिस द्वारा वाहनों को रोका नहीं जा रहा है। जरूरत के मुताबिक चौक चौराहों और बाजारों में पुलिस कर्मियों की तैनाती न होने से जगह जगह बेतरतीब वाहनों के लगने से जाम की समस्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed