जुकरबर्ग ने भारत के विवादित मैप वाली पोस्ट डिलीट की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने गुरुवार को कश्मीर को भारत का हिस्सा ना दिखाने वाली पोस्ट को अपनी टाइमलाइन से से डिलीट कर दिया है। दरअसल इस पोस्ट के बाद सलि मीडिया पर मार्क जुकरबर्ग को काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थी।
सोशल मीडिया पर कश्मीर को भारत का हिस्सा ना बताने के कारण लोगों के बीच विवादित कश्मीर मुद्दे को लेकर बहस शुरु हो गई थी।
मार्क जुकरबर्ग की इस पोस्ट के कुछ ही देर बाद इसके विरोध में प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो गईं। इस पुराने मुद्दे पर भारतीय यूजर्स की ओर से एतराज जताया गया और इस गलती को सुधारने के लिए कहा गया था
जन्मदिन वाले दिन डाली थी पोस्ट
दरअसल, गुरुवार को जुकरबर्ग का जन्मदिन था और उन्होंने 'इंटरनेट डॉट ओआरजी' का एक इंफोग्राफिक शेयर किया था, जिसमें बने भारत के नक्शे में जम्मू-कश्मीर नहीं दिखाया गया था। जैसे ही मार्क जुकरबर्ग को अपनी गलती का अहसास हुआ, उन्होंने इस पोस्ट को अपनी टाइमलाइन से डिलीट कर दिया।
हालांकि इस पूरे विवाद पर अभी तक मार्क जुकरबर्ग की ओर से किसी भी तरह की कोई बयान या सफाई नहीं आई है। सोशल मीडिया पर लगातार हो रही आलोचना के बाद मार्क जुकरबर्ग ने इस गलती को सुधारा और नए नक्शे में कश्मीर को भारत के साथ जोड़ दिया।