फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Many labourers dead, Many others critically injured as vehicle plunges into gorge in Doda

Road Accident: डोडा में वाहन खाई में गिरा, तीन मजदूरों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

Sat, 07 Oct 2023 11:04 AM IST
शाहरुख खान पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 07 Oct 2023 11:04 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के डोड में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। जबकि पांच घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Many labourers dead, Many others critically injured as vehicle plunges into gorge in Doda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के डोड जिले में शुक्रवार की रात बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मजदूर खेलानी में वाहन में सवार हुए और मरमट इलाके में अपने घरों की ओर जा रहे थे। वाहन शुक्रवार रात करीब 10.40 बजे हम्बल गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय स्वयंसेवकों और पुलिस ने बचाव अभियान चलाया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने तीन मजदूरों मणि कुमार (31), करण जीत सिंह (40) और लाल चंद (45) को मौके पर ही मृत पाया। पांच अन्य घायल अवस्था में मिले। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल डोडा में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed