फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   many elections will take place in 2017

चुनावी साल साबित होगा 2017, यूपी के बाद अब यहां होंगे चुनाव

Sun, 29 Jan 2017 01:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 29 Jan 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
many elections will take place in 2017
चुनाव - फोटो : demo pic

जम्मू कश्मीर में खाली पड़ी अनंतनाग और श्रीनगर लोकसभा सीटों को अप्रैल 2017 तक भरना ही होगा। कश्मीर में पांच महीने बिगड़े रहे हालात की वजह से इन सीटों पर उपचुनाव को राज्य सरकार के आग्रह पर टाल दिया गया था। अब रियासत के मुख्य चुनाव अधिकारी शांतमनु की माने तो चुनाव आयोग अप्रैल तक इन दोनों सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर लेगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का पदभार चार अप्रैल को संभालने के बाद महबूबा मुफ्ती ने सांसद के तौर पर अनंतनाग विधानसभा सीट से त्यागपत्र दे दिया था। वहीं पीडीपी की सदस्यता छोड़ने के बाद तारिक हमीद कर्रा ने अगस्त 2016 में श्रीनगर लोकसभा सीट छोड़ दी थी। खराब हालात के चलते इन दोनों सीटों पर चुनाव अब तक नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी शांतमनु का कहना है कि अप्रैल 2017 तक  इन दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। वहीं विधान परिषद की रिक्त होने वाली छह सीटों पर चुनाव प्रक्रिया की भी तैयारी चल रही है। इसके अलावा जुलाई में राष्ट्रपति पद पर होने वाले चुनाव में देश के विभिन्न विधानसभाओं के सदस्यों के अलावा जम्मू कश्मीर के विधायक भी हिस्सा लेंगे। रियासत में पंचायती चुनाव की तैयारी भी चल रही है। चुनाव के लिहाज से मौजूदा साल में चुनाव विभाग की भूमिका काफी सक्रिय रहने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जार्जिया में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जाएंगे शांतमनु

many elections will take place in 2017
जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी शांतमनु - फोटो : फाइल फोटो

जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी शांतमनु 26 से 28 फरवरी तक जार्जिया में इलेक्शन मैनेजमेंट बाडीज विषय पर होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारतीय चुनाव आयोग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

देश में कई राज्यों के चुनाव की प्रक्रिया के जारी रहने के चलते मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने जम्मू कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी शांतमनु और आंध्र प्रदेश के सीईओ भंवर लाल को जार्जिया में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में आयोग का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है।

शांतमनु का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में पूरे देश के मुख्य चुनाव अधिकारियों में से उनका चयन होना जम्मू कश्मीर और यहां के चुनाव विभाग के लिए भी गौरव की बात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed