फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Manohar Parrikar reviews security situation in jammu and kashmir

भारी मतदान से आतंकियों में बौखलाहट: पार्रिकर

Fri, 12 Dec 2014 11:36 AM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
Manohar Parrikar reviews security situation in jammu and kashmir

रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा कि कश्मीर घाटी में हो रहे विधानसभा चुनाव में भारी मतदान को देख आतंकियों में बौखलाहट है। इसी के चलते उनके द्वारा शांतिपूर्वक चुनावी प्रक्रिया को पटरी से उतारने का प्रयास किया गया और महोरा में सेना के कैंप पर हमला कर 11 जवानों की शहादत ली। पार्रिकर गुरुवार को श्रीनगर स्थित 15 कोर के मुख्यालय में जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


15 कोर के मुख्यालय में जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा कि भारी मतदान के कारण आतंकी बौखलाए हुए हैं। यही कारण था कि मोहरा में आतंकी हमला हुआ। पार्रिकर ने कहा कि कश्मीर घाटी में चुनावी प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है।
विज्ञापन


आतंक प्रभावित त्राल जैसे इलाकों में भी भारी मतदान देखने को मिला, जो यह साबित करता है कि घाटी के लोग लोकतंत्र पर भरोसा जताने लगे हैं। उन्होंने कहा कि उनके जवान हमेशा किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्होंने अभी तक आतंकियों के नापाक मंसूबों को नाकाम बनाया है। पार्रिकर ने यह भी बताया कि उनके कश्मीर दौरे का मुख उद्देश्य जमीनी स्तर की स्थिति को समझना था।

उत्तरी कमांड का भी दौरा क‌िया

Manohar Parrikar reviews security situation in jammu and kashmir
इससे पूर्व श्रीनगर पहुंचने पर रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर को उत्तरी कमांड के जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हूडा ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। उन्हें एलओसी, एलएसी और सीमांत्रण इलाकों की स्थिति के बारे में बताया गया। इसके अलावा कश्मीर स्थित 15 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रता साहा ने भी रक्षा मंत्री को घाटी में सेना के आपरेशन की जानकारी दी।

खास तौर पर उड़ी में पांच दिसंबर को हुए आतंकी हमले और दो दिसंबर को उत्तरी कश्मीर के नौगाम सेक्टर में हुई घुसपैठ की, जिसे सेना ने नाकाम बनाया था। रक्षा मंत्री ने इन दो ऑपरेशन में आतंकियों से बरामद हथियार, गोलाबारूद और अन्य सामान का भी जायजा लिया।

रक्षा मंत्री 15 कोर मुख्यालय स्थित वॉर मेमोरियल भी गए। जहां उन्होंने उड़ी आतंकी हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 8 जवानों को श्रद्धांजलि दी और उनकी शहादत की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed