फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   man committed suicide after police harassment in Jammu

Jammu Kashmir: पुलिस की प्रताड़ना से परेशान शख्स ने की आत्महत्या, परिवार ने किया प्रदर्शन; SHO गिरफ्तार

Sat, 27 Apr 2024 09:21 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 27 Apr 2024 09:21 PM IST
सार

जम्मू में एक शख्स ने पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। परिवार के विरोध प्रदर्शन के बाद एसएचओ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
man committed suicide after police harassment in Jammu
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू में पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर एक शख्स ने आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद मृतक के परिवार ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। फिलहाल, एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि एक 47 वर्षीय शख्स ने आत्महत्या कर ली। मृतक का कथित वीडियो और साथ ही सुसाइड नोट भी सामने आया है। जिसमें पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन


फिलहाल, संबंधित थानाध्यक्ष यानी एसएचओ को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेश कुमार नाम के शख्स ने शुक्रवार देर शाम जानीपुर स्थित अपने आवास पर पंखे से लटक कर जान दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार ने जानीपुर पुलिस थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें दावा किया गया था कि वह पुलिस उत्पीड़न से परेशान होकर जान दे रहा है। बाद में एक वीडियो क्लिप भी वायरल हुई। जिसे मृतक ने यह कदम उठाने से पहले कथित तौर पर शूट किया था।


दावा किया गया था कि वह अपने जीवन से तंग आ चुका है। क्योंकि पुलिस उसे परेशान कर रही थी। 19 साल पहले उसके खिलाफ दर्ज झूठे मामले में अदालत ने उसे बरी कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed