{"_id":"5f57a4db8ebc3e54c3002477","slug":"man-absconding-for-11-years-arrested-by-jk-crime-branch-in-accused-of-cheating-people-by-cloning-credit-cards","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: क्रेडिट कार्ड से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 11 वर्षों से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: क्रेडिट कार्ड से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 11 वर्षों से था फरार
Tue, 08 Sep 2020 09:05 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 08 Sep 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार शाम को 11 साल से फरार चल रहे एक अपराधी को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस की टीम ने तलाब तिल्लो इलाके के पास से बदमाश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश की पहचान हरितेश सेठी के रूप में की गई है। उसके खिलाफ लोगों के क्रेडिट कार्ड की क्लोनिंग कर उनके साथ ठगी करने के आरोप हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने मंगलवार को इलाके में छापेमारी के दौरान उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि साल 2006 में वह अवैध रूप से अर्जित क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग करके स्वाइप मशीनों के माध्यम से धोखाधड़ी के मामले में आरोपी था। पुलिस ने बताया कि अदालत द्वारा वारंट जारी किए जाने के बावजूद वह पिछले कई वर्षों से गिरफ्तारी से बच रहा था।
विज्ञापन