Jammu: जम्मू-कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, डोडा-किश्तवाड़ समेत पांच जिलों के डीसी बदले;18 अफसर स्थानांतरित
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आदेश पर पांच जिलों के जिला उपायुक्त (डीसी) समेत कुल 12 आईएएस, पांच जेकेएएस और एक आईआरएस अधिकारी का तबादला किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में गुरुवार (वीरवार) को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर डोडा, किश्तवाड़ समेत पांच जिलों के जिला उपायुक्त (डीसी) बदल दिए हैं। कुल 12 आईएएस, पांच जेकेएएस और एक आईआरएस अधिकारी का तबादला किया गया है।
जेएंडके ट्रेड प्रमोशन आर्गेनाइजेशन के प्रबंध निदेशक दिवांश यादव को किश्तवाड़ का उपायुक्त बनाया गया है। बागवानी और योजना विभाग के निदेशक विशेष पाल महाजन अब डोडा के उपायुक्त होंगे। जम्मू-कश्मीर समाज और शैक्षणिक पिछड़ा वर्ग के ओएसडी दोईफोड सागर दतात्रेय को कुपवाड़ा का उपायुक्त बनाया गया है। बशारत कयूम को अनंतनाग का उपायुक्त बनाया गया है। इसी तरह से सईद फकरूदीन हमीद को बडगाम का उपायुक्त बनाया गया है।
वहीं, परिवहन आयुक्त भूपेंद्र कुमार को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का प्रशासनिक सचिव बनाया गया है। अनंतनाग के उपायुक्त डॉ. पीयूष सिंगला को सामान्य प्रशासनिक विभाग (जीएडी) के प्रशासनिक सचिव का जिम्मा दिया गया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग में सचिव राहुल शर्मा को जम्मू-कश्मीर का परिवहन आयुक्त बनाया गया है। वहीं, आईआरएस अधिकारी आलोक कुमार को युवा, सेवाएं एवं खेल विभाग के प्रधान सचिव से स्थानांतरित कर स्कूल शिक्षा विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वे एस्टेट विभाग के प्रधान सचिव और नागरिक उड्डयन आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर सरकार के प्रधान रेजिडेंट कमिश्नर बिपुल पाठक जम्मू-कश्मीर सार्वजनिक प्रशासन प्रबंधन संस्थान के महानिदेशक बनाए गए हैं। सौरभ भगत को विज्ञान एवं तकनीकी विभाग का आयुक्त सचिव बनाया गया है। राजस्व विभाग के आयुक्त सचिव विजय कुमार बिदुरी को नई दिल्ली स्थित जम्मू-कश्मीर सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। पर्यटन विभाग के सचिव सरमद हफीज को युवा, सेवाएं एवं खेल विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
खालिज जहांगीर जम्मू कश्मीर ट्रेड प्रोमोशन आर्गेनाइजेशन के एमडी
कुपवाड़ा के उपायुक्त खालिद जहांगीर अब जम्मू कश्मीर ट्रेड प्रोमोशन आर्गेनाइजेशन के प्रबंध निदेशक होंगे। बडगाम के उपायुक्त शाहबाज अहमद मिर्जा को राजस्व विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। डोडा के उपायुक्त विकास शर्मा को बागवानी, योजना और मार्केटिंग विभाग का निदेशक बनाया गया है। किश्तवाड़ के उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा एस्टेट विभाग जम्मू के निदेशक बनाए गए हैं।