{"_id":"6394cf98b56a3805f236764a","slug":"mahayagya-reasi-news-jmu2741263189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कंजक पूजन के हर कार्य अधूरा : संत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कंजक पूजन के हर कार्य अधूरा : संत
विज्ञापन
पौनी। कंजक पूजन के बिना हर शुभ कार्य अधूरा है। यह जानकारी बाल संत योगेश्वर दास महाराज
ने कस्बे में जारी 108 कुंडीय अतिविष्णु महायज्ञ के 10वें दिन दी। शनिवार को पंडाल में पांच सौ कन्याओं का पूजन किया गया।
बाल संत के निर्देश पर पूजा में शामिल लोगों ने कन्याओं के माथे पर टीका लगाया और पूूजा कर प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर डीसी बबीला रकवाल भी मौजूद रहीं। इसके बाद नगर में एक विशाल शोभा यात्रा पंजाब से आए बैंड़ के साथ निकाली गई। पंड़ाल में शनिवार को भी लगातार हवन जारी रहा। मंत्रोच्चारण के साथ कुंडों के पास बैठे सभी लोगों आहुतियां डालीं। रविवार को महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति के साथ होगा। यज्ञशाला में हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। शनिवार को हल्की बारिश और ठंड के बावजूद काफी संख्या में लोग यज्ञ में शामिल हुए।