फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Machine parts and wires stolen from Bari Brahmana MRF

Jammu News: बाड़ी ब्राह्मणा एमआरएफ से मशीनों के पार्ट, तार चोरी

Fri, 24 Jan 2025 03:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 24 Jan 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Machine parts and wires stolen from Bari Brahmana MRF
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा। बीरपुर में बनाए गए एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर) की मशीनरी के पार्ट और मशीनों के साथ जोड़े गए कॉपर के तार और मोटर चोरी हो गई है। इससे कचरा निस्तारण का काम बाधित हो रहा है।
जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पहले एमआरएफ परिसर में चोरों ने घुसकर श्रेडिंग मशीन, बेलर मशीन, कन्वेयर बेल्ट और वेट मशीन के पार्ट, एक मोटर और कॉपर के तार चोरी कर लिए हैं। इसके अलावा परिसर में मशीनों के कई पार्ट को नुकसान पहुंचाया है। एमआरएफ परिसर में चोरी के बाद कचरा निस्तारण का काम बाधित हो रहा है। श्रेडिंग मशीन बंद पड़ी है। इसके चलते कचरे को अलग-अलग नहीं किया जा रहा है। मशीनरी बंद होने से शहर का आधा कचरा बलोल खड्ड में फेंका जा रहा है और आधा एमआरएफ परिसर में ले जाया जा रहा है। नगर पालिका के ईओ निनाद सेन द्वारा लिखित में बड़ी ब्राह्मण थाने में चोरी की शिकायत दर्ज की गई है। लेकिन अभी तक पुलिस ने चोरों की धरपकड़ के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन


एमआरएफ परिसर का ठेका दिसंबर माह के अंत में खत्म हो गया था। इसके चलते एमआरएफ परिसर में ठेकेदार ने सुरक्षाकर्मी हटा दिए थे। लेकिन समय रहते नगर पालिका की ओर से ठेका नहीं किया गया। करोड़ों रुपए का प्रोजेक्ट एक महीने से बिना सुरक्षाकर्मियों के चल रहा था। सुनसान जगह होने के चलते चोरों द्वारा आसानी से लाखों रुपए का सामान ऑटो में डालकर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------

चोरी की घटना के बाद नगर पालिका ने अपने स्तर पर स्टाफ के कर्मचारियों को एमआरएफ परिसर में नियुक्त किया है। कचरा एमआरएफ में ही ले जाया जा रहा है। श्रेडिंग मशीन बंद है। जल्द ही उसे सुचारु कर दिया जाएगा।
निनाद सेन, ईओ, नगर पालिका, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed