फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Maa Vaishno Devi started at 5 am, 2580 devotees bowed their heads.

माता के दरबार में लौटी रौनक: सुबह पांच बजे से मां वैष्णो देवी की यात्रा शुरू, 2580 श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Fri, 19 Sep 2025 11:09 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 19 Sep 2025 11:09 AM IST
सार

22 दिन बाद माता वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू हुई, पहले दिन 2580 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और अगले दिन दोपहर तक 2400 भक्त रवाना हुए। हेलिकॉप्टर सेवा चार घंटे चली, नवरात्र की तैयारियों के तहत भवन और धार्मिक स्थलों की भव्य सजावट जारी है।

विज्ञापन
Maa Vaishno Devi started at 5 am, 2580 devotees bowed their heads.
मां वैष्णो देवी का दरबार। संवाद

विस्तार

साढ़े ग्यारह घंटे बंद रहने के बाद माता वैष्णो देवी की यात्रा वीरवार सुबह पांच बजे फिर से शुरू हुई। बता दें कि 22 दिन स्थगित रहने के बाद यात्रा बुधवार को सुबह छह बजे शुरू हुई और शाम 5:30 बजे रोक दी गई। पहले दिन बुधवार को 2580 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। वीरवार दोपहर तीन बजे तक लगभग 2400 भक्त दरबार के लिए रवाना हो चुके थे।

विज्ञापन


मां वैष्णो देवी यात्रा को लेकर धर्मनगरी में फिर से रौनक लौट आई है। कई दिन से लगातार हो रही बारिश और मार्ग बंद रहने के बाद वीरवार सुबह पांच बजे यात्रा दोबारा शुरू हुई। जैसे ही पंजीकरण कक्ष के गेट खुले तो श्रद्धालु जमा हो गए। पंजीकरण कार्ड लेने के बाद जय माता दी के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन


मुख्य बस स्टैंड पर स्थित पंजीकरण कक्ष में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।वीरवार को हेलिकॉप्टर सेवा भी लगभग चार घंटे के लिए जारी रही। इससे उन श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली जो लंबे समय से इस सुविधा का इंतजार कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड प्रशासन की ओर से बूथ से अनाउंसमेंट में श्रद्धालुओं से अपील की जा रही थी कि जो यात्री हेलिकॉप्टर सेवा का लाभ लेना चाहते हैं वे निहारिका कांप्लेक्स में संपर्क कर सकते हैं और करंट टिकट लेकर अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं। यात्रा बहाल होने के साथ ही होटलों, ढाबों और बाजारों में भी कुछ हद तक चहल-पहल नजर आई। व्यापारी वर्ग ने राहत की सांस ली।

उधर, श्रद्धालुओं के चेहरों पर मां के दरबार के दर्शन की आस पूरी होने की खुशी साफ झलक रही थी। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि मार्ग पर जगह-जगह सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। सफाई व अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे मौसम में सुधार होगा, हेलिकॉप्टर सेवा की अवधि और अन्य सुविधाओं को भी धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा।शारदीय नवरात्र की तैयारी जारी, सजावट का काम शुरू

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से आगामी 22 सितंबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र की तैयारी जोर शोर से जारी है। मां के भवन को सजाने के लिए दिन-रात कारीगर काम में जुटे हुए हैं। मां वैष्णो देवी भवन परिसर के साथ ही अर्द्धकुंवारी मंदिर परिसर, भैरो घाटी, दर्शनी ड्योढ़ी आदि की भव्य सजावट का काम जारी है।

देश के कोने-कोने के अलावा श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया,-इंग्लैंड, कनाडा, इटली व अन्य देशों से सजावट के लिए फल और फूल श्राइन बोर्ड की ओर से मंगवाए गए हैं। इनसे भवन परिसर के साथ अन्य धार्मिक स्थलों की भव्य सजावट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed