फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lok Sabha Elections: Notification release for Udhampur seat polls on April 19

लोकसभा चुनाव: उधमपुर सीट के लिए आज जारी होगी अधिसूचना, 19 अप्रैल को होगा मतदान

Wed, 20 Mar 2024 11:27 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 20 Mar 2024 11:27 AM IST
सार

उधमपुर संसदीय सीट के लिए कठुआ उपायुक्त कार्यालय में नामांकन होगा। प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां कर ली हैं। शहर के बीचों-बीच स्थित उपायुक्त कार्यालय के 100 मीटर दायरे में बुधवार सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Notification release for Udhampur seat polls on April 19
लोकसभा चुनाव 2024: उधमपुर-डोडा सीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना बुधवार को जारी होगी। इस चरण में जम्मू-कश्मीर की उधमपुर समेत 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान होगा। इसमें नामांकन भरने की अंतिम तिथि 27 मार्च होगी। जबकि 19 अप्रैल को मतदान होगा।

विज्ञापन


उधमपुर संसदीय सीट के लिए कठुआ उपायुक्त कार्यालय में नामांकन होगा। प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां कर ली हैं। शहर के बीचों-बीच स्थित उपायुक्त कार्यालय के 100 मीटर दायरे में बुधवार सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यातायात पुलिस ने रूट चार्ट तैयार किया है। उक्त प्लान 20 से 22 मार्च और फिर 26 व 27 मार्च को लागू रहेगा। बीच में तीन दिन की छुट्टियों के दौरान ट्रैफिक पहले की तरह चल सकेगा।

विज्ञापन

21 को भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह भरेंगे नामांकन

उधमपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह 21 मार्च को कठुआ उपायुक्त कार्यालय में समर्थकों सहित नामाकंन दाखिल करेंगे। बेरिकेडिंग से आगे उनके काफिले की तीन गाड़ियां ही जा सकेंगी। उपायुक्त कार्यालय परिसर से नामाकंन केंद्र तक पांच लोगों के जाने की अनुमति है। निर्वाचन कार्यालय के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है।

30 मार्च तक वापस लिए जा सकेंगे नाम

पहले चरण में नामांकन की अंतिम तिथि 27 मार्च है। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी और 30 मार्च तक नाम वापस लिए जाएंगे। इसमें केवल बिहार में होली के चलते नामांकन 28 मार्च तक होगा, दाखिल पर्ची की जांच 30 मार्च और नाम वापसी दो अप्रैल तक होगी।

विज्ञापन

पहले चरण में इन सीटों पर होगा चुनाव

पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश, बिहार, असम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान एंड निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में चुनाव होंगे। पहले चरण के चुनाव के दौरान अगर सीटों की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश-2, बिहार-4, असम-5, छत्तीसगढ़-1, मध्य प्रदेश-6, महाराष्ट्र-5, मणिपुर-2, मेघालय-2, मिजोरम-1, नगालैंड-1, राजस्थान-12, सिक्किम-1, तमिलनाडु-39, त्रिपुरा-1, उत्तर प्रदेश-8, उत्तराखंड-5, पश्चिम बंगाल-3, अंडमान एंड निकोबार-1, जम्मू-कश्मीर-1, लक्षद्वीप-1 और पुडुचेरी-1 सीट पर मतदान होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed