फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lok Sabha Elections: BJP candidate dr Jitendra Singh from Udhampur file nomination today worships before

लोकसभा चुनाव: उधमपुर से भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र सिंह ने भरा नामांकन, समर्थन में पहुंचे ग्रेट खली-रविंद्र रैना

Thu, 21 Mar 2024 03:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 21 Mar 2024 03:01 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह सहित भाजपा के अन्य नेता गुरुवार को डॉ. जितेंद्र सिंह का नामांकन दाखिल कराने के लिए कठुआ पहुंचे। उधमपुर सीट से तीसरी बार डॉ. जितेंद्र सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: BJP candidate dr Jitendra Singh from Udhampur file nomination today worships before
डॉ. जितेंद्र सिंह ने भरा नामांकन - फोटो : अनिल कुमार

विस्तार

उधमपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कठुआ के जिला उपायुक्त कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। कठुआ के कालीबाड़ी में रोड शो करते हुए बड़ी संख्या में भाजपा समर्थकों के साथ जितेंद्र सिंह उपायुक्त कार्यालय के करीब पहुंचे। 

विज्ञापन


नामांकन भरने के बाद कठुआ शहर के रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित करने के लिए रवाना हुए। डॉ. जितेंद्र सिंह पर भाजपा ने तीसरी बार भरोसा जताया है। इससे पहले 2014 व 2019 में वह इसी लोकसभा सीट से विजयी हुए हैं और पीएमओ मंत्री रहे हैं। वहीं, अपना नामांकन दाखिल करने से पहले जितेंद्र सिंह ने सुबह पूजा की।
विज्ञापन

 


 

Lok Sabha Elections: BJP candidate dr Jitendra Singh from Udhampur file nomination today worships before
डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : अनिल कुमार

कठुआ के कालीबड़ी में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन दाखिल करने को लेकर भाजपा समर्थक एकत्रित हुए। भाजपा समर्थकों ने ढोल की थाप पर नाचते हुए नजर आए। वह भाजपा उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह का स्वागत करने के लिए पहुंचे।

27 मार्च है नामांकन की अंतिम तिथि 

पहले चरण में नामांकन की अंतिम तिथि 27 मार्च है। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी और 30 मार्च तक नाम वापस लिए जाएंगे। इस लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा।  

Lok Sabha Elections: BJP candidate dr Jitendra Singh from Udhampur file nomination today worships before
कालीबड़ी में जमा हुए भाजपा समर्थक - फोटो : अनिल कुमार

इससे पहले बुधवार को कठुआ शहर के भगवती नगर में प्रदेश के पूर्व वन मंत्री राजीव जसरोटिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से डॉ. जितेंद्र सिंह के नामांकन कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। साथ ही चुनाव के संबंध में विचार-विमर्श किया। पूर्व वनमंत्री ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने तीसरी बार डॉ. जितेंद्र सिंह को लोकसभा क्षेत्र का टिकट दिया है। उनके नामांकन के साथ रामलीला मैदान में होने वाली रैली को यादगार बनाना पार्टी सदस्यों की जिम्मेदारी है। 

Lok Sabha Elections: BJP candidate dr Jitendra Singh from Udhampur file nomination today worships before
चौधरी लाल सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

चौधरी लाल सिंह की कांग्रेस में वापसी, उधमपुर सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

जम्मू कश्मीर में भाजपा-पीडीपी सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस से दो बार सांसद रह चुके चौधरी लाल सिंह ने बुधवार को लगभग 10 साल के बाद फिर कांग्रेस में वापसी कर ली है। गुरुवार को वह कठुआ पहुंच सकते हैं।

चौधरी लाल सिंह ने उधमुपर सीट से चुनाव लड़ने की बात कही है। हालांकि कांग्रेस की ओर से इस सीट पर उम्मीदवार की घोषणा किया जाना बाकी है। लाल सिंह  2004 और 2009 में उधमपुर की सीट से जीत हासिल कर चुके हैं। अगर कांग्रेस एक बार फिर लाल सिंह को उधमपुर सीट से मैदान में उतारती है तो इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed