{"_id":"5c990e70bdec22140c42bcea","slug":"lok-sabha-election-2019-pm-narendra-modi-rally-in-jammu-kashmir-will-boost-election-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: मोदी की रैली से जम्मू-कश्मीर में उफान भरेगा भाजपा का चुनावी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: मोदी की रैली से जम्मू-कश्मीर में उफान भरेगा भाजपा का चुनावी अभियान
Mon, 25 Mar 2019 10:52 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:52 PM IST
सार
- मोदी की रैली में दो लाख कार्यकर्ताओं, समर्थकों की भीड़ जुटाएगी भाजपा
- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना और प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने रैली स्थल का दौरा किया
विज्ञापन
मोदी की रैली को देखते हुए बैठक करते बीजेपी नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-पुंछ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 मार्च को डूमी पंचायत में होने वाली रैली से प्रदेश में भाजपा का चुनाव अभियान उफान भरेगा। प्रदेश भाजपा ने रैली स्थल पर दो लाख कार्यकर्ताओं, समर्थकों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।
मोदी की रैली को देखते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना जम्मू में डेरा डाले हुए है। उन्होंने सोमवार को प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ जम्मू जिले की भलवाल तहसील के डूमी गांव का दौरा कर रैली स्थल का निरीक्षण किया। खन्ना ने इस अवसर पर इस बड़ी रैली के महत्त्व को दर्शाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली से जम्मू कश्मीर में भाजपा के विजय रथ की शुरूआत होगी।
उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि रैली के प्रबंधन को अपने देखरेख में करवाए और यह ध्यान रखा जाए कि जन सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय सुविधा और वाहनों के पार्किंग का पर्याप्त प्रबंध हो। लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को सुनने व देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आएंगे। ऐसे में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने प्रधानमंत्री मोदी की रैली के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी दी। इस अवसर पर बताया गया कि करीब दो लाख लोग प्रधानमंत्री मोदी की रैली में पहुंचेंगे। इस अवसर पर भाजपा नेताओं में बाली भगत, राजीव शर्मा, भारत भूषण, कर्ण सिंह, जिला अध्यक्ष ओमी खजूरिया, मनमोहन सिंह, भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष विकास चौधरी मौजूद रहे।
प्रदेश में विपक्षी एकता पर निशाना साधेंगे मोदी
जम्मू कश्मीर में भाजपा के खिलाफ लोकसभा चुनाव में पीडीपी, कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस की एकता के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली के दौरान तंज कसने के पूरे आसार है। पार्टी सूत्रों की माने तो प्रधानमंत्री मोदी की रैली से जम्मू संभाग में भाजपा को ओर मजबूती मिलेगी।