फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: jyotiraditya scindia says in kathua rally, congress will bring real days

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले, देश को बनाने वाली पार्टी है कांग्रेस, अच्छे नहीं सच्चे दिन लाएंगे

Sun, 14 Apr 2019 10:17 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 14 Apr 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: jyotiraditya scindia says in kathua rally, congress will bring real days
कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनावी सभा को संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस एक व्यक्ति की पार्टी नहीं और न ही इस पार्टी में केवल एक व्यक्ति का बोलबाला है। भाजपा में केवल एक व्यक्ति बोलता है और बाकी सुनते हैं। कांग्रेस देश को बनाने वाली पार्टी है और सबकी सुनती हैं। पार्टी ने सबको बोलने का मौका दिया और सबको सुना तभी देश आज आजादी के बाद इस मुकाम पर हैं। पांच साल में अच्छे दिन का वादा करने वालों ने किस-किस को अच्छे दिन दिखाए जनता जानती है। उक्त बातें कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बिलावर के फिंतर खेल मैदान में जनता को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन


सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस अच्छे दिन का वादा नहीं करेगी लेकिन कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाकर आपके लिए सच्चे दिन लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि उनके दो दाता हैं। पहला किसान जो केवल अपना पेट ही नहीं भरता बल्कि पूरे विश्व का पेट भरता है। दूसरा मतदाता जो किसी आम व्यक्ति को उठाकर नेता बना देता है। किसानों के लिए कांग्रेस ने क्या किया यह तीन राज्यों में जीत के बाद किए एलान के साथ पूरा हुआ अब मतदाताओं की बारी है। यह मतदाता अगर किसी को नेता बनाते हैं, तो पांच साल बाद उसको धूल भी चटा सकते हैं। 
विज्ञापन


नेता धूप में होगा और जनता छांव में होगी तभी विकास होगा और देश की जनता सुरक्षित होगी। कांग्रेस ने वो आग देखी है और इसी कारण लोग का मत इसे तलवार बनाएगा। कांग्रेस पार्टी ने ऐसा उम्मीदवार लोगों के सामने रखा है, जो दिमाग और दिल से दूध की तरह साफ है। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी कठुआ के प्रधान डॉ. मनोहर लाल शर्मा, पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता, नेशनल कांफ्रेंस के नेता रोमी खजूरिया, देवेंद्र सिंह बिंदु, प्रेमलाल, ब्लॉक प्रधान डॉ. नरेंद्र व्यास सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगे चौकीदार चोर है के नारे
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जैसे ही प्रधानमंत्री को चौकीदार कहकर संबोधित किया तो पंडाल में चौकीदार चोर है के नारे गूंजने लगे। सिंधिया ने कहा कि इस समय अजीब तरंग है कि देश का पंत प्रधान कठुआ तभी आता है जब चुनाव की घंटी बजती है। पांच साल से कहां थे। उन्होंने कहा कि देश के चौकीदार ने 844 देशों की यात्रा की लेकिन नौजवान, महिलाओं के दुखों को दूर करने के लिए नहीं आए। हां नेताओं को झप्पी देने के लिए पहुंच जाते हैं। उनके विपक्षी के पास कोई तर्क हो तो उसे मानने के लिए तैयार हूं। लेकिन लोगों को भ्रम में रखने वालों को मानने के लिए तैयार नहीं। उन्होंने कहा कि देश ने सूखे की गर्मी देख ली, दूखों की बारिश देखी, नोटबंदी की सर्दी भी देख ली। लेकिन आज तक अच्छे दिन नहीं दिखे। 

न्यू इंडिया पर किया वार
सिंधिया ने न्यू इंडिया पर भी वार किया और कहा कि भारत चार हजार साल पुराना देश है। जो देश इतना पुराना हो उसके लिए न्यू इंडिया क्या है। दूसरे देशों को मार्ग दिखाने वाले देश को आज विदेशी माडल पर चलाया जा रहा है। इस देश के माडल को अन्य देशों ने अपनाया है लेकिन भाजपा न्यू इंडिया का नारा देती है केवल लोगों को गुमराह करने के लिए।

डोगरों के नाम पर राजनीति नहीं: विक्रमादित्य सिंह
कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस समय राज्य में हर कोई डोगरों के नाम पर राजनीति कर रहा है, लेकिन वह इसे राजनीति का अखाड़ा नहीं बनना देना चाहते। उन्होंने कहा कि पिता और दादाओं ने इस राज्य की सेवा की, लेकिन कभी भी डोगरों के नाम की राजनीति नहीं की। डोगरों के नाम पर किसी को बांटा नहीं। पूरे राज्य की प्रजा को अपना माना और समान विकास की बात की। राज्य को देश के साथ मिलाने का काम भी महाराजा हरि सिंह ने किया। लेकिन आज बाकी पार्टियां उनके पूर्वजों के नाम पर राजनीति कर रही हैं। जब उनके दादा के जन्मदिन पर छुट्टी घोषित करनी थी तब इनमें से कोई भी आगे नहीं आया। सत्ता मोह इन्हें इतना प्यारा है। एमएलसी होते हुए भी उन्होंने उस पद का त्याग किया। अगर राजनीति करनी होती तो उनके लिए आसान था, लेकिन उनके परिवार ने इस राज्य की सेवा की है। वह भी सेवा करेंगे। मत दाताओं को केवल असल की पहचान करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed