फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lockdown

प्रशासन ने लॉकडाउन से संबंधित नए आदेश किए जारी

विज्ञापन
lockdown
सांबा। कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन के दौरान कई दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जब से लॉकडाउन शुरू हुआ, तब से अभी तक इन दुकानदारों के प्रतिष्ठान बंद पडे़ हैं। व्यापार मंडल के सदस्यों ने भी प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने की अपील की थी। जिस पर आज डीसी सांबा ने एक नये आदेश में गैर आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डीसी सांबा द्वारा जारी इस आदेश में रेडीमेड कपड़े, जूते, मनियारी आदि की दुकानों को छूट दी गई है। इससे पहले सरकारी आदेश अनुसार यह सूचित किया गया था कि दवा की दुकानें, परीक्षण प्रयोगशालाएं, डॉक्टरों के क्लीनिक (सभी चिकित्सा सुविधाएं), दूध, सब्जी, फल, बेकरी और पोल्ट्री आदि की दुकानें प्रतिदिन खुलेंगी। इसके अलावा अन्य किराने की दुकानें सप्ताह में 5 दिन (सोमवार, मंगलवार, वीरवार, शुक्रवार और शनिवार) जबकि मोबाइल और बिजली उपकरणों की दुकानें सप्ताह में दो दिन (बुधवार और रविवार) को खुलेंगी। प्रशासन द्वार जारी नए आदेश के अनुसार गैर आवश्यक वस्तुओं जैसे रेडीमेड कपड़े, जूते और प्रसाधन सामग्री की दुकानें सिर्फ रविवार दोपहर 12 से 3 बजे तक, मनियारी व कास्मेटिक की दुकानें रविवार शाम 4 बजे से 6 बजे तक, कपडे़ की दुकानें सिर्फ बुधवार दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक ही खुलेंगी। प्रशासन के अनुसार एक परीक्षण के आधार पर यह आदेश जारी किए गए हैं। यदि नियमों का उल्लंघन होते हुए पाया गया तो आदेश तुरंत वापस ले लिया जाएगा। सभी दुकान के मालिकों को सलाह दी गई है, कि दुकानों के कामकाज के लिए पचास प्रतिशत कर्मचारी ही रखें। इसके साथ ही सभी प्रकार की सावधानियां बरतें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed