फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lockdown

लॉकडाउन के 57 दिनों बाद शहर की सड़कों पर दौड़े ऑटो रिक्शा, लोगों ने राहत की सांस

विज्ञापन
lockdown
जम्मू। लॉकडाउन 4.0 के बीच मिली छूट से बुधवार को शहर की सड़कों पर अलग की नजारा दिखा। लॉकडाउन के आम दिनों की तुलना में बुधवार को शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अधिक रही। सड़कों पर लंबे समय बाद ऑटो रिक्शा भी दौड़ते दिखे। ऑटो स्टैंड पर सुबह ही ऑटो चालक पहुंच गए थे। हालांकि लोगों की आवाजाही कम होने से अधिकांश ऑटो स्टैंड पर ही खड़े रहे।
विज्ञापन

शहर में ऑटो रिक्शा चलने की अनुमति मिलने के बाद से ऑटो रिक्शा चालकों के साथ आम लोगों ने भी राहत की सांस ली है। जैसे-जैसे सामान्य गतिविधियां बढ़ेंगी तो ऑटो चालकों के काम में भी बढ़ोतरी होगी। शहर में 25 सौ के करीब ऑटो रिक्शा हैं। सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुसार ऑटो में एक समय में दो लोगों को बिठाने की इजाजत है। हालांकि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए लोग सार्वजनिक परिवहन प्रणाली से किनारा भी करते दिखे। अस्पताल जाने वाले लोग ही ऑटो सफर करते दिखे। ऑटो चालक शांति स्वरूप ने बताया कि काम करने की इजाजत तो मिल गई है, लेकिन लोगों की आवाजाही न के बराबर है। ऑटो चालकों ने कहा कि वे सरकार के दिशानिर्देश का पालन कर एक समय में दो ही सवारियों को बिठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed