फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Like Amarnath, Adi Kailash Yatra will also get a boost

Uttarakhand : अमरनाथ की तरह आदि कैलाश यात्रा को भी मिलेगा बढ़ावा, पीएम मोदी पहली बार करने वाले हैं दर्शन

Thu, 12 Oct 2023 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 Oct 2023 01:27 AM IST
सार

पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदि कैलाश के दर्शन करेंगे। इससे देश दुनिया में इसका प्रचार प्रसार होगा। केदारनाथ पुनर्निर्माण और बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान की तरह मोदी आदि कैलाश में अवस्थापना विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Like Amarnath, Adi Kailash Yatra will also get a boost
आदी कैलाश पर्वत और पार्वती सरोवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरनाथ की तरह अब आदि कैलाश यात्रा को भी बढ़ावा मिलेगा। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदि कैलाश के दर्शन करेंगे। इससे देश दुनिया में इसका प्रचार प्रसार होगा। केदारनाथ पुनर्निर्माण और बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान की तरह मोदी आदि कैलाश में अवस्थापना विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी का केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण ड्रीम प्रोजेक्ट है। पीएमओ की निगरानी में केदारपुरी को भव्य और दिव्य स्वरूप में संवारा जा रहा है। हर साल पीएम कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दर्शन के लिए आते हैं।
विज्ञापन


पुनर्निर्माण कार्यों के बाद ही केदारनाथ धाम में हर साल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है। केदारपुरी में ध्यान गुफा को मोदी से पहचान मिली है। वर्तमान में ध्यान गुफा में तीर्थयात्रियों को आसानी से बुकिंग नहीं मिल पाती है। केदारनाथ की तरह अब बदरीनाथ धाम भी विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार आदि कैलाश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना बना रही है। जिसमें आदि कैलाश के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। सरकार का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद आदि कैलाश यात्रा को नई पहचान मिलेगी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्तूबर को आदि कैलाश और पार्वती ताल के दर्शन करेंगे। साथ ही क्षेत्र को विकास योजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री के आगमन से आदि कैलाश पर्यटन क्षेत्र को भी एक नई पहचान मिलेगी। 
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed