{"_id":"64ff70e769dc5fefc20ffbf4","slug":"light-pole-jammu-news-c-10-jmu1040-200287-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खंभे हुए टेढ़े, तारें झुकीं, दौड़ रहा हादसों का करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खंभे हुए टेढ़े, तारें झुकीं, दौड़ रहा हादसों का करंट
Tue, 12 Sep 2023 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
- लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष
दोमाना। दोमाना विधानसभा क्षेत्र के डक्कू चक गांव में लगी बिजली की लटकती तारें हादसों को न्योता दे रही हैं। इस कारण लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष है। जानकारी के अनुसार डक्कू चक क्षेत्र में लगे बिजली के खंभे और तारें काफी साल पुराने हैं। अत्यधिक पुराने होने के कारण काफी खंभे टेढ़े हो गए हैं और कई टूट चुके हैं। इस बारे में स्थानीय पंच सतपाल ने बताया कि कई साल से गांव में लगे यह खंभे बहुत पुराने हो गए हैं और तारें भी काफी जर्जर हालत में हैं। यह आज तक नहीं बदली जा सकीं। उन्होंने बताया कि बिजली की तारें पुरानी होने के कारण बारिश या आंधी आने पर अक्सर लोगों के खेतों और गलियों में गिर जाती हैं। इससे हमेशा अप्रिय घटना का डर बना रहता है।
लोगों ने बताया कि गांव में पहले भी कई बार बिजली की तारें टूटने से हादसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि बिजली के खंभे काफी दूरी पर लगे हुए हैं। इस कारण बिजली की तारें ढीली होने के कारण लटकती रहती हैं। उन्होंने बताया कि बिजली की मेन तार जमीन से मात्र 7 फुट की ऊंचाई पर है। इसे कोई भी व्यक्ति छू सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि जिस खेत से यह तार होकर जा रही है। खेत में ट्रैक्टर चलाते समय करंट लगने का डर रहता है। उन्होंने कई बार विभाग से बिजली की तारों को कसने के लिए कुछ खंभे लगाने की मांग की है। लोगों ने विभाग से अपील की है कि गांव में नई बिजली की तारें लगाई जाएं।