फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lieutenant Governor Manoj Sinha said Some people do not believe in democracy trying to create an atmosphere of fear

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा: कुछ लोगों का लोकतंत्र में विश्वास नहीं, भय का माहौल पैदा करने की कर रहे कोशिश

Tue, 31 Aug 2021 10:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 31 Aug 2021 10:48 PM IST
सार

उप-राज्यपाल ने कहा अगर आंकड़ों की दृष्टि से देखेंगे तो पिछले कुछ वर्षों में पत्थरबाजी इतिहास की बात हो गई है, आतंकवाद में भर्ती कम हो गई है, घुसपैठ नहीं के बराबर है। 

विज्ञापन
Lieutenant Governor Manoj Sinha said Some people do not believe in democracy trying to create an atmosphere of fear
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि समय-समय पर सुरक्षा समीक्षा के बाद पंचायत प्रतिनिधियों को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। सरकार इनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कुछ लोग हैं जिनका लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है। वह हमेशा इस कोशिश में रहते हैं कि लोगों में भय का वातावरण पैदा किया जाए। परिसीमन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव होगा। यह भी कहा कि देश के गृह मंत्री पहले ही आश्वासन दे चुके हैं कि उचित समय आने पर राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा। वे एसकेआईसीसी में संसदीय जनपहुंच कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। 

विज्ञापन


राज्य का दर्जा बहाल करने और चुनाव को लेकर पूछे जाने पर कहा कि देश की संसद में कही हुई बात का क्या अर्थ होता है वह आप सभी जानते हैं। जब राज्य पुनर्गठन अधिनियम बना था तो उसमें स्पष्ट रूप से उल्लेखित था कि परिसीमन के बाद चुनाव होंगे। अब जम्मू कश्मीर में सात सीटें बढ़ गई हैं। गृह मंत्री ने संसद में भरोसा दिया है कि राज्य का दर्जा उचित समय पर जरूर दिया जाएगा। मुझे लगता है कि इस पर जम्मू-कश्मीर के लोगों को भरोसा है। प्रधानमंत्री ने भी 15 अगस्त को यह दोहराया है कि परिसीमन का काम तेजी से चल रहा है और पूरा होने पर ही चुनाव होंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- फारूक अब्दुल्ला बोले: डंके की चोट पर कह रहा हूं...'अगर ऐसा हुआ' तो अगली सरकार हमारी पार्टी ही बनाएगी    
विज्ञापन
विज्ञापन


उप-राज्यपाल ने कहा कि सुरक्षा समीक्षा समय-समय पर होती है। जो संस्थाएं समीक्षा करती हैं उस आधार पर सुरक्षा कवर दिया जाता है। कुछ लोगों का लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है और वह लोगों में भय का माहौल पैदा करने की कोशिश में लगे रहते हैं। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। लेकिन हम आश्वस्त करना चाहते हैं कि यहां की सुरक्षा की स्थिति काफी बेहतर है।

लोग सुरक्षित महसूस करें ऐसा वातावरण बनाएंगे

उप-राज्यपाल ने कहा कि घाटी में कुछ घटनाएं जरूर हुई हैं। हम व्यवस्था कर रहे हैं और ऐसा वातावरण बनाना चाहते हैं जहां हर आदमी अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सके। कहा कि पिछले चार वर्षों की तुलना में इस बार तीन गुना से ज्यादा पर्यटक यहां आएं हैं। इस बार संदेश पूरे देश भर में गया है कि जम्मू-कश्मीर सुरक्षित है और यहां शांति है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed