फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lieutenant Governor Manoj Sinha and Chief Secretary Arun Kumar Mehta will take over administrative work from Jammu

जम्मू-कश्मीर: नौ नवंबर से उप-राज्यपाल और मुख्य सचिव यहां से संभालेंगे बागडोर, सचिवालयों से कामकाज होता रहेगा

Sun, 31 Oct 2021 01:22 PM IST
प्रशांत कुमार संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 31 Oct 2021 01:22 PM IST
सार

जम्मू नागरिक सचिवालय में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए सामान्य प्रशासनिक विभाग ने अन्य विभागों से 186 कर्मचारियों को जम्मू सचिवालय के विभिन्न विभागों में तैनाती भी करवा दी हैं। नागरिक सचिवालय जम्मू और राजभवन में रंग रोगन कर उसे सजा दिया गया है।

विज्ञापन
Lieutenant Governor Manoj Sinha and Chief Secretary Arun Kumar Mehta will take over administrative work from Jammu
नागरिक सचिवालय - फोटो : ANI

विस्तार

नौ नवंबर से उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता सहित कई अहम विभागों के प्रशासनिक सचिव जम्मू से प्रशासनिक कामकाज संभालेंगे। दोनों संभागों को बराबर की प्राथमिकता के लक्ष्य के साथ उप-राज्यपाल ऐसा करेंगे। हालांकि दरबार मूव की 1872 से चल रही परंपरा के बंद होने के बाद नागरिक सचिवालयों के कर्मचारी जहां काम कर रहे हैं, वहीं से करेंगे। 

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार छह महीने श्रीनगर से प्रशासन की बागडोर संभालने के बाद उप-राज्यपाल नवंबर महीने से जम्मू स्थित राजभवन और नागरिक सचिवालय से कामकाज संभालेंगे। हालांकि वह जरूरत के हिसाब से श्रीनगर राजभवन व सचिवालय में भी जाते रहेंगे।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: घाटी में आतंकी संगठनों के कई ठिकानों पर एनआईए का छापा, अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी का कहना है कि दरबार मूव तो इस बार नहीं होगा। कश्मीर से कर्मचारी जम्मू नागरिक सचिवालय में नहीं आएंगे। लेकिन जिस तरह से अब तक उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य तौर पर श्रीनगर राजभवन व नागरिक सचिवालय से कामकाज देख रहे थे और जम्मू में भी नियमित आधार पर दौरे कर रहे थे। वैसे ही वह अब जम्मू से कामकाज करेंगे और श्रीनगर के नियमित दौरे करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed