फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LG statement

घाटी में बहाए गए निर्दोषों के खून की एक-एक बूंद का लेंगे बदला : एलजी

विज्ञापन
LG statement
उप राज्यपाल ने कहा - आतंकवाद से निपटने के लिए विशेष रणनीति तैयार, सभी क्षमताओं का करेंगे इस्तेमाल
विज्ञापन

- पाकिस्तान आजादी के समय से ही जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने की रच रहा साजिशें

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि घाटी में बहाए गए निर्दोषों के खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा। आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने के लिए सभी क्षमताओं का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है। हुमहामा में 629 बीएसएफ रिक्रूट की पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा, पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदातों को अंजाम देने की नापाक हरकतों को जारी रखे हुए है।
दुर्भाग्य से हमारा एक ऐसा पड़ोसी है, जो आजादी के समय से ही लगातार जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने की साजिशें रच रहा है। अपने नागरिकों को गरीबी और भूख से पीड़ित करने के बावजूद वह आतंकवाद का समर्थन और नशीले पदार्थों की तस्करी करने की नापाक हरकतों को जारी रखे हुए है। गांदरबल के गगनगीर और बारामुला के गुलमर्ग में हुए आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए एलजी ने कहा कि आतंकियों ने हमारे बहादुर सैनिकों, नागरिकों, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में शामिल श्रमिकों और अन्य राज्यों से आए कुछ मजदूरों को निशाना बनाया है। हमने संकल्प लिया गया है कि हमारे सुरक्षाबलों द्वारा बहाए गए खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा।
विज्ञापन

-----
सरकार और सुरक्षाबलों का उद्देश्य
आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकना
उप राज्यपाल ने कहा कि ऐसी स्थिति में भारत की प्रथम रक्षा पंक्ति को अधिक सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। सरकार और सुरक्षाबलों का उद्देश्य आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकना है। ऐसा माहौल बनाना है जहां नागरिक अपने सपनों और आकांक्षाओं को साकार कर सकें। हमें जनता को आश्वस्त करना चाहिए कि आतंकवादियों और उनके मददगारों के खिलाफ निरंतर, प्रभावी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार के संपूर्ण दृष्टिकोण का उपयोग करते हुए हम आतंकवाद के पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट करने के लिए सभी उपलब्ध क्षमताओं का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सिन्हा ने कहा कि बीएसएफ, सेना, पुलिस और अन्य एजेंसियों के बीच समन्वय के माध्यम से आतंकवाद रोधी ग्रिड को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। घुसपैठ को रोकने और हमारी सीमाओं की सुरक्षा के लिए सभी अभियानों में बीएसएफ महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
एलओसी पर घुसपैठ रोधी ग्रिड

बहुत मजबूत : आईजी बीएसएफ
कहा - घुसपैठ के हर प्रयास को करेंगे नाकाम
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ रोधी ग्रिड बहुत मजबूत है। हमारे सुरक्षाबल घुसपैठ के किसी भी प्रयास को नाकाम कर देंगे। यह बात शनिवार को बीएसएफ के कश्मीर फ्रंटियर के महानिरीक्षक अशोक यादव ने प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि सर्दियों से पहले घुसपैठ की कोशिशें बढ़ जाती हैं, लेकिन सेना के समन्वय से एलओसी ग्रिड बहुत मजबूत है। हम हर घुसपैठ को नाकाम कर देंगे।

हाल की आतंकवादी घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए यादव ने कहा कि सुरक्षाबल खतरों का विश्लेषण करते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं कि भविष्य में उनकी पुनरावृत्ति न हो। सभी सुरक्षाबल समन्वय के साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed